एक्सप्लोरर

अमित शाह बोले- महागठबंधन एक भ्रांति, लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव परिणामों का फर्क नहीं

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि महागठबंधन देश भर में कहीं भी अस्तित्व में नहीं है. महागठबंधन एक प्रकार की भ्रान्ति है क्योंकि महागठबंधन में सारे रीजनल लीडर है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले हिंदी पट्टी के तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सत्ता गंवाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह सही है कि तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष में नहीं रहे, लेकिन इसे 2019 लोकसभा चुनाव से जोड़ना ठीक नहीं है.

मुंबई में एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए अमित शाह ने कहा, ''राज्यों के चुनाव अलग मुद्दों पर लड़े जाते हैं और लोक सभा के चुनाव अलग मुद्दों पर. 2019 का चुनाव 2014 से पहले और बाद का भारत के मुद्दे पर होने जा रहा है.''

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘2014 में बीजेपी की छह राज्यों में सरकार थी और अब हमारी सरकार 16 राज्यों में है. तो अब बताइये कि 2019 के चुनाव कौन जीतेगा.” उन्होंने कहा, “हम जनादेश (राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में) स्वीकार करते हैं. हम चुनाव परिणामों पर आत्ममंथन करेंगे.”

उन्होंने कांग्रेस और अन्य पार्टियों के गठबंधन पर कहा कि महागठबंधन देश भर में कहीं भी अस्तित्व में नहीं है. महागठबंधन एक प्रकार की भ्रान्ति है क्योंकि ये सारे रीजनल लीडर है. ये नेता अपने राज्य से अलग वोट नहीं मांग सकते हैं. उन्हें समर्थन नहीं मिलेगा.

अमित शाह ने कहा, ''नरेंद्र मोदी के विरोध में महागठबंधन हो या क्या हो इससे हमें कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला है. क्योंकि हम नरेंद्र मोदी की ताकत पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं किसी की कमजोरी पर नहीं.''

शाह ने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन पहले यह तय कर ले कि नेता कौन होगा. उन्होंने कहा कि चुनाव हमारे लिए सिर्फ सरकार बनाने का जरिया नहीं है. हम चुनाव को लोक संपर्क का एक माध्यम मानते हैं.

2019 लोकसभा चुनाव: मायावती-अखिलेश ने तय किया सीट शेयरिंग फॉर्मूला, कांग्रेस को नहीं दी जगह

राम मंदिर राम मंदिर के लिए उठ रही कानून की मांग पर अमित शाह ने कहा कि 130 साल पुराना मामला है. बीजेपी मानती है कि उसी जगह पर राम मंदिर बनना चाहिए, यही जनता भी चाहती है. दोनों वकीलों ने दलील रखी कि जल्द से जल्द सुनवाई होनी चाहिए. कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने एक पक्षकार की तरफ से कहा कि चुनाव के बाद सुनवाई हो. सुप्रीम कोर्ट में जनवरी में सुनवाई होगी.

बीजेपी सांसद ने मोदी सरकार से पूछा- कब बनेगा राम मंदिर, राजनाथ बोले- थोड़ा इंतजार कीजिए

NDA में कलह: उपेंद्र कुशवाहा की रामविलास पासवान को सलाह- गठबंधन से बाहर आए एलजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से 'धोखे' की विधायकों को मिली सजा, 3 MLA निलंबित, हाईकोर्ट भी जा सकती है पार्टी
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से 'धोखे' की विधायकों को मिली सजा, 3 MLA निलंबित, हाईकोर्ट भी जा सकती है पार्टी
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
CM Yogi Challenge Islamic Influencer: 'संभल ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में सड़कों पर पढ़ी जाएगी नमाज, इंशाअल्लाह...', किसने CM योगी को दे डाला चैलेंज
'संभल ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में सड़कों पर पढ़ी जाएगी नमाज, इंशाअल्लाह...', किसने CM योगी को दे डाला चैलेंज
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- 'बर्दाश्त नहीं...'
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- 'बर्दाश्त नहीं...'

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
Varanasi News: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
OTT पर देखें 1 घंटा 57 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, IMDb रेटिंग भी है तगड़ी, हर सीन है खौफनाक
1 घंटा 57 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर है बेहद खतरनाक, आईएमडीबी रेटिंग भी है तगड़ी
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
LPG संकट के बीच ट्रेन में बिकने लगे उपले! वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
LPG संकट के बीच ट्रेन में बिकने लगे उपले! वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Embed widget