एक्सप्लोरर

Muslim Reservation: 'हमारा लक्ष्य है, मुस्लिम आरक्षण खत्म हो', गृह मंत्री अमित शाह बोले- ये संविधान के खिलाफ

Muslim Reservation: गृह मंत्री अमित शाह ने नांदेड़ की रैली में कहा कि बीजेपी का मानना ​​है कि मुस्लिम आरक्षण नहीं होना चाहिए क्योंकि यह संविधान के खिलाफ है.

Union Home Minister Amit Shah: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक्टिव हैं. शाह ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में शनिवार (10 जून) को मुस्लिम आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी का मानना ​​है कि मुस्लिम आरक्षण नहीं होना चाहिए क्योंकि यह संविधान के खिलाफ है. धर्म आधारित आरक्षण नहीं होना चाहिए. शाह ने कहा कि उद्धव ठाकरे इस पर अपना रुख स्पष्ट करें.  

गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से सवाल करते हुए पूछा, "उद्धव ठाकरे से पूछता हूं कि कर्नाटक में जिसकी सरकार बनी है वह वीर सावरकर को इतिहास की पुस्तकों से मिटाना चाहती है. क्या आप इससे सहमत हैं? मैं नांदेड की जनता से पूछता हूं कि महान देशभक्त, बलिदानी आदमी वीर सावरकर का सम्मान होना चाहिए या नहीं होना चाहिए? उद्धव जी आप दो नांव में पैर नहीं रख सकते... उद्धव जी कहते हैं कि हमने इनकी सरकार तोड़ी. हमने इनकी सरकार नहीं तोड़ी. शिवसैनिकों ने आपकी नीति विरोधी बातों से तंग आकर आपकी पार्टी छोड़ी."

राहुल विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं- शाह

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरते हुए आगे कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां जाते हैं वहां 'मोदी... मोदी... मोदी' के नारे लगते हैं... एक तरफ मोदी जी को दुनिया में सम्मान मिल रहा है और दूसरी तरफ कांग्रेस के शहजादे राहुल बाबा विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं." 

राहुल गांधी को देश में सुनने वाले कम

नांदेड में शाह ने कहा, राहुल बाबा, विदेश में देश की राजनीति की बात नहीं करते. अगर आपको नहीं पता तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से पूछ लीजिए. राहुल बाबा यहां नहीं बोलते, विदेश में बोलते क्योंकि उनको सुनने वाले यहां कम हो गए हैं. 

आतंकी घटनाओं में भारी कमी आयी
शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय देशभर में आतंकी घटनाएं होती थी और निर्दोष लोग मारे जाते थे लेकिन मोदी सरकार में देश में आतंकी घटनाओं में भारी कमी आयी है. पहले कांग्रेस की सरकार में हमरे देश के जवानों के सर काट लिए जाते थे लेकिन मनमोहन सिंह जी के मुंह से आवाज भी नहीं निकलती थी. 

उन्होंने आगे कहा, पहले यह लोग बोलते थे की अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा लेकिन मोदी सरकार में भव्य राम मंदिर बन रहा है. हमारा लक्ष्य है की मुस्लिम आरक्षण समाप्त हो. धर्म आधारित आरक्षण नहीं होना चाहिए. इस पर उद्धव ठाकरे को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए. मैं उद्धव जी से पूछना चाहता हूं क्या आप मुस्लिम आरक्षण के पक्ष में हैं? 

ये भी पढ़ें: ABP C-Voter Survey: प्रोपेगेंडा या सही तस्वीर? द केरला स्टोरी और 72 हूरें जैसी फिल्मों पर सर्वे में लोगों ने दिए चौंकाने वाले जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget