एक्सप्लोरर

अमित शाह का आरोप, कहा- विपक्ष के लोग CAA पर भ्रांति फैला कर दंगे करा रहे हैं

भुवनेश्वर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि सीएए किसी की नागरिकता लेने का कानून नहीं बल्कि देने का कानून है. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो भ्रांति फैला रहे हैं और दंगे करा रहे हैं.

भुवनेश्वर: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर सीएए को लेकर भ्रांति फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग, लोगों को उकसा रहे हैं और दंगे करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीएए से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी. ये नागरिकता देने का कानून है. गृहमंत्री सीएए के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

अमित शाह ने कहा, ''मैं आज फिर से यहां कहना चाहता हूं कि सीएए से देश के एक भी मुसलमान और एक भी अल्पसंख्यक का नागरिकता अधिकार नहीं जाने वाला है. ये नागरिकता लेने का कानून है ही नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है.'' उन्होंने कांग्रेस, ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इससे अल्पसंख्यकों के नागिरक अधिकार चले जाएंगे. शाह ने पूछा कि वे इतना झूठ क्यों बोलते हैं?

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ''मोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में एक बहुत बड़ी योजना लाए हैं. 2024 तक देश के हर घर में नल से स्वच्छ पीने का पानी पहुंचाना है. इस योजना का सबसे बड़ा फायदा अगर किसी राज्य हो हाने वाला है तो वो ओडिशा है. मैं आपको मोदी जी के प्रतिनिधि के नाते विश्वास दिलाने आया हूं कि पूर्व का पिछड़ा क्षेत्र और विशेषकर ये उत्कल राज्य सबसे अच्छा राज्य बने, इस दिशा में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.''

लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ''लोकसभा चुनाव के बाद मैं पहली बार ओडिशा आया हूं. मैं बीजेपी की तरफ से आपको धन्यवाद देता हूं कि आपने 8 सीटों पर विजय देकर 21 फीसदी जो पहले वोट मिला था इसकी जगह 38.4 फीसदी वोट देकर हमारे नेता मोदी जी का आपने समर्थन किया है. कभी भी ओडिशा मुझे गुजरात से अलग नहीं लगा, मुझे अपना दूसरा घर लगा है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget