एक्सप्लोरर

मोदी सरकार ऐसा प्रशासन देना चाहती है कि RTI के आवेदन कम आएं- अमित शाह

गृहमंत्री ने कहा कि सूचना के अधिकार से पहले लोगों को सूचना मिल जाए, ऐसा प्रयास है. उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी हो कि लोगों को कम आरटीआई लगाना पड़े. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है कि जो नीचे तक सूचना तंत्र को स्थापित करने में सफल हुआ है.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दुनिया के अंदर के सूचना के अधिकार (आरटीआई) का कानून बनाकर लगता है कि पूर्ति हो गयी लेकिन मोदी सरकार चाहती है कि ऐसा प्रशासन दें कि आरटीआई के आवेदन कम आएं. यही कोशिश है. स्थिति ऐसी हो कि लोगों को कम आरटीआई लगाना पड़े. केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के 14वें वार्षिक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि 1990 तक केवल 11 ही देशों में आरटीआई का कानून था और सूचना का अधिकार प्राप्त था. वैश्वीकरण, आर्थिक उदारीकरण और तकनीक के इनोवेशन के युग की शुरुआत होते ही ये संख्या बढ़ने लगी.

गृहमंत्री ने कहा कि आरटीआई कम हो, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसा प्रशासन देने की कोशिश की है. सूचना के अधिकार के साथ दायित्व का बोध भी जगाना चाहिए. सूचना के अधिकार से पहले सूचना मिल जाए ऐसा प्रयास है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आरटीआई एक्ट की कल्पना की गई होगी उसे लगभग अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में हमारा देश सफल रहा है. एक लाख 50 हजार पुरानी फाइल को डिजिटल किया है. 90 फीसदी थाने ऑनलाइन हैं. आरटीआई एक्ट का मूल प्रावधान व्यवस्था के अंदर जनता का विश्वास खड़ा करना है. ये विश्वास जनता में जागृत करना यही इस कानून का प्रमुख उद्देश्य है.

आर्थिक सुस्ती के लिए राजन ने नोटबंदी-जीएसटी को बताया जिम्मेदार, कहा- एक ही व्यक्ति का फैसला लेना घातक

अमित शाह ने आगे कहा कि आरटीआई की वजह से कई देशों में अच्छे प्रशासनिक बदलाव देखने को मिले हैं जिसमें भारत भी एक देश है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय सूचना आयोग से लेकर हर राज्य में सूचना आयोग की स्थापना की गई है. इस अधिनियम के तहत लगभग 5 लाख से ज्यादा सूचना अधिकारी इस कानून का निर्वहन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत विश्व में पहला ऐसा देश है जो नीचे तक सूचना तंत्र की रचना करने में सफल हुआ है और एक जवाबदेह सूचना तंत्र का गठन कर पाया है.

गृहमंत्री ने आगे कहा कि जनता में विश्वास जागरूक करना यही इसका मकसद है. विश्वास बढ़ने से सहभागिता बढ़ती है. पहले सरकार का उद्देश्य जनता का सेवा करना नहीं बल्कि अपने आकाओं के आकांक्षाओ को पूरा करना था. अमित शाह ने कहा कि सरकार के हर कदम की जानकारी जनता को देनी चाहिए. आरटीआई का कानून बना तब बहुत आशंका थी लेकिन इसका दुरूपयोग कम सदुपयोग ज्यादा हुआ है.

आर्थिक मंदी पर रविशंकर प्रसाद का अजीबोगरीब बयान, कहा- 2 अक्टूबर को तीन फिल्मों ने 120 करोड़ कमाए

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget