एक्सप्लोरर

Himachal Election 2022: चुनावी रैली में बोले अमित शाह, 'बाबर की हुकूमत में टूटा था राम मंदिर, मोदी करवा रहे हैं नव-निर्माण'

हिमाचल प्रदेश के चुनावों को लेकर करसोग में हुई रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्षियों के पास बस एक ही बात है कि हिमाचल में एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी. हिमाचल को नया रिवाज बनाना है.

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में 11 नवंबर को होने वाले चुनावों को लेकर प्रदेश का सियासी माहौल गरमाया हुआ है. सभी दलों के नेता वहां पर रैली कर रहे हैं. इसी क्रम में गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को हिमाचल (Himachal) के मंडी जिले की करसोग विधानसभा में चुनावी रैली की. इस दौरान अमित शाह ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा.

अमित शाह ने हिमाचल की रैली के दौरान कहा कि 2024 तक प्रदेश में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा. उन्होंने कहा कि राम मंदिर को कभी बाबर ने अपनी हुकूमत में तोड़ा था लेकिन पीएम मोदी उस मंदिर को बनवा रहे हैं. 

'मौनी बाबा नहीं हैं पीएम मोदी'
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं देवभूमि और वीरभूमि के लोगों को प्रणाम करता हूं. उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने काफी काम किया है. वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में दिल्ली से लेकर हिमाचल तक मां बेटे के अलावा कोई और दिखाई नहीं पड़ता है. अब इस देश के प्रधानमंत्री मौनी बाबा मनमोहन सिंह नहीं नरेंद्र मोदी हैं. 

हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा सेना में जवान भेजता है. भारतीय जनता पार्टी राजनीति के अंदर देश की सुरक्षा के लिए है. देश और दुनिया में सम्मान बढ़ाने के लिए है. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार हिमाचल में बहुत काम किया है. वह देश के गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए काफी काम कर रही है. 

'रिवाज तोड़ेगा हिमाचल'
विपक्षियों के पास बस एक ही बात है कि हिमाचल में रिवाज है, एक बार कांग्रेस, एक बार बीजेपी. हिमाचल को नया रिवाज बनाना है- 'एक बार बीजेपी, बार-बार बीजेपी'.  कांग्रेस वालों के पास बस एक ही एजेंडा है, रिवाज है-रिवाज है. राहुल बाबा, कोई रिवाज नहीं है. उत्तराखंड के पहाड़ में रिवाज तोड़ा है, इस बार हिमाचल में भी रिवाज टूटने वाला है.

कांग्रेस अंबेडकर जी का नाम लेती है, लेकिन उन्हें पूरा जीवन परेशान करने का काम किया.  बीजेपी ने 14 अप्रैल को राष्ट्रीय समरसता दिवस और 20 नवंबर को संविधान दिवस बनाया.  मऊ, लंदन, नागपुर, दिल्ली और मुंबई में अंबेडकर जी का स्मारक बनाने का काम बीजेपी की सरकार ने किया. 

'कांग्रेस के लिए टूरिस्ट स्पॉट है हिमाचल'
कांग्रेस (Congress) पार्टी के लिए हिमाचल (Himachal) टूरिस्ट स्पॉट है. मोदी जी के लिए हिमाचल कर्मभूमि है. कोरोना के दौरान देश के 80 करोड़ लोगों को प्रति व्यक्ति प्रति माह मुफ्त राशन पहुंचाने का काम मोदी जी ने किया है. 80 करोड़ लोगों को राशन पहुंचाने वाली दुनिया में अगर कोई एकमात्र सरकार है तो वह बीजेपी (BJP) की मोदी सरकार है.

मोरबी हादसा: एक रात में खोदी 40 कब्र... श्‍मशान से कब्रिस्‍तान तक की रूह कंपाने वाली कहानी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget