एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर मसले पर बोले अमित शाह- शेख अब्दुल्ला को 11 साल जेल में डालने वाले 2 महीने में चिल्लाने लगे

जम्मू कश्मीर मसले पर जारी चर्चा के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शेख अब्दुल्ला को 11 साल तक जेल में डालने वाले दो महीने में ही चिल्लाने लगे हैं. गृह मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक करने का काम किया है.

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने फारूक अब्दुल्ला की नजरबंदी पर उठाए जा रहे सवालों पर कांग्रेस पार्टी पर करारा हमला बोला है. अमित शाह ने कहा कि जिन लोगों के शासनकाल में शेख अब्दुल्ला 11 साल तक जेल में रहे वो लोग 2 महीने में ही चिल्लाने लगे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री ने सवालिया लहजे में कहा कि कोई बताएगा कि शेख अब्दुल्ला को किस कानून के तहत जेल में डाला गया था. अमित शाह ने कहा कि देश के सामने 370 को लेकर बहुत सी भ्रांतियां हैं जिसे दूर करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यह समझने की जरूरत है कि आर्टिकल 370 हटने से क्या फायदा और क्या नुकसान हुआ है.

क्या बोले अमित शाह  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''अभी जुम्मा-जुम्मा दो महीने भी नहीं हुआ है चिल्लाने लगे हैं. कांग्रेस वालों ने तो 11 साल तक शेख अब्दुल्ला साहब को जेल में डाला था. आख़िर किस धारा में इतने साल तक कांग्रेस ने जेल में डाला था. आज कांग्रेस को अब्दुल्ला साहब की बड़ी चिंता कर रही है. पीओके को लेकर तब के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू यूएन में गए. जो उनका व्यक्तिगत निर्णय था और मै समझता हूं कि ये हिमालय के समान गलती थी जिसे आज तक भुगत रहे हैं. शाह ने कहा 370 को लेकर ये हमारा राजनैतिक स्टैंड नहीं है बल्कि हमारी मान्यता है कि एक देश में दो प्रधानमंत्री नहीं होंगे. जब से हमारी पार्टी बनी तब से हम इसी बात को लेकर निकले थे कि इस देश में दो निशान, दो विधान नहीं चलेगा.''

सरदार पटेल ने देश को एक किया- अमित शाह 

अमित शाह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश में 630 रियासतों को अखंड भारत के लिए एक किया. उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर मामला उस समय प्रधानमंत्री कार्यालय की देखरेख में चल रहा था जो सत्तर साल तक देश के लिए चुनौती बना रहा. गृह मंत्री ने कहा कि आज़ादी के वक्त 630 रियासतों को एक करने में कोई दिक्कत नहीं आई मगर जम्मू-कश्मीर को एक करने के लिए पांच अगस्त, 2019 तक इंतज़ार करना पड़ा. अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल न होते तो देश कभी एक न हुआ होता. उन्होने कहा कि उस वक्त की नाकामियों को छिपाने के लिए ग़लत इतिहास पेश किया गया जिसकी वजह से कश्मीर आज अन्य प्रदेशों से बहुत पीछे रह गया है.

कश्मीर की संस्कृति का अब असली विकास होगा 

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश का सच्चा इतिहास लिखा जाए. गृह मंत्री ने सवालिया लहजे में कहा कि कश्मीर से भेजे 2.77 लाख करोड़ करोड़ रुपये कहां गए. उन्होंने कहा कि इतने पैसे से हर कश्मीरी अपने घर पर टिन नहीं सोने का पतरा रख लेता. आर्टिकल 370 हटाने से कश्मीर की संस्कृति खत्म हो जाएगी जैसे सवाल पर अमित शाह ने कहा कि गुजरात में 370 नहीं है तो क्या गरबा वहां ख़त्म हो गया ? उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 370 नहीं है तो क्या वहां कन्नड़ ख़त्म हो गया? उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि 370 लगाकर कश्मीरी कला और संस्कृति को पूरे देश में फैलने से रोक दिया गया.

मानवाधिकार के सवाल पर बोले अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि कश्मीर में सबसे ज़्यादा मानवाधिकार-मानवाधिकार चिल्लाया जाता है. सच तो यह है कि वहां आज तक संसद से बना ह्यूमन राइट एक्ट लागू ही नहीं था. अब मोदी सरकार ने वहां मानवाधिकार क़ानून ले जाने का काम किया है. जम्मू-कश्मीर एक ऐसा राज्य था जहां एंटी करप्शन ब्यूरो ही नहीं था जिसकी स्थापना आज पांच अगस्त के बाद हुई. अमित शाह ने कहा,  ''अब तक 41 हजार से ज्यादा लोग आतंकवाद की भेंट चढ़ चुके हैं. हमारे देश के जवानों को आतंकवादियों की गोली का निशाना बनना पड़ा. उनकी विधवाओं से पूछो क्या उनका मानवाधिकार नहीं है. जो लोग मारे गए उनका मानवाधिकार नहीं है . उसके लिए कौन जिम्मेदार हैं. आज लोग मानवाधिकार की बात कर रहे हैं. मैं आज ऑन रिकॉर्ड स्पष्ट कह रहा हूं कि 196 में सिर्फ आठ पुलिस स्टेशन पर ही धारा 144 लगाया गया है. किसी को भी कश्मीर आने जाने की रोक नहीं है.''

यह भी पढ़ें-

योगी सरकार पर भड़कीं प्रियंका, कहा- पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को गले लगा रहा है, बचा रहा है 

जम्मू कश्मीर को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, गृह मंत्री अमित शाह तीन अक्टूबर को करेंगे रवाना

यूपी उपचुनाव: बीजेपी ने जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट, लखनऊ कैंट से सुरेश तिवारी को मिला टिकट

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय जवान, पहली बार सामने आए नाम, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिली जगह
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय जवान, पहली बार सामने आए नाम, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिली जगह
70 हजार जवान, संवेदनशील इलाकों में पिकेट...अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
70 हजार जवान, संवेदनशील इलाकों में पिकेट...अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर FIR दर्ज करना अब अनिवार्य
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर FIR दर्ज करना अब अनिवार्य
94 साल की महालक्ष्मम्मा ने भारतीय पहचान वापस पाने US नागरिकता छोड़ी, बोलीं - 'अंतिम सांस फिर से भारतीय बनकर लेना है...'
94 साल की महालक्ष्मम्मा ने भारतीय पहचान वापस पाने US नागरिकता छोड़ी, बोलीं - 'अंतिम सांस फिर से भारतीय बनकर लेना है...'

वीडियोज

Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepalese Tea: आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, आरोपों के बाद से था दबाव
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
IND Vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
Carry On Jatta 4 Box Office Collection Day 1 Live: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन की ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
Explained: 260 परमाणु बम एकसाथ फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? वेनेजुएला में 10 हजार मौतों का गुमान, जमीन के नीचे चल क्या रहा?
वेनेजुएला में 260 परमाणु बम फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? आखिर जमीन के नीचे चल क्या रहा?
Embed widget