एक्सप्लोरर

2019 की तैयारियों का जायजा लेने रांची पहुंचे अमित शाह, हुआ भव्य स्वागत

एयरपोर्ट से बाहर आते ही बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के उद्घोष और ढोल नगाड़ों के साथ अमित शाह का भव्य स्वागत किया.

रांची: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिन के रांची दौरे पर बुधवार सुबह दस बजे विशेष विमान से पहुंचे हैं. बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट से बाहर आते ही बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के उद्घोष और ढोल नगाड़ों के साथ अमित शाह का भव्य स्वागत किया. बीजेपी अध्यक्ष साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी की समीक्षा करेंगे.

दो हजार से अधिक मोटरसाइकिल सवार बीजेपी कार्यकर्ता शाह की अगवानी में उनके आगे चल रहे थे. स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शाह पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे.

बीजेपी अध्यक्ष यहां पार्टी मुख्यालय पर बीजेपी पदाधिकारियों एवं आदिवासी नेताओं से मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी का जायजा लेंगे. बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने बताया कि अमित शाह पार्टी कार्यालय में ही बैठकें करेंगे. रांची में ही रात्रि विश्राम कर वह 12 जुलाई को पटना रवाना हो जायेंगे.

साल 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने यहां 14 में से 12 सीटें जीती थीं. जबकि मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा को महज दो सीटें ही प्राप्त हुई थीं. कांग्रेस, आरजेडी और बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा का यहां खाता भी नहीं खुल सका था. इस बार बीजेपी के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियां लामबंद होने की तैयारी में हैं. दीपक प्रकाश ने कहा कि शाह का मीडिया से बातचीत का कोई कार्यक्रम नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget