एक्सप्लोरर

Amit Shah: आज से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह, सीमांचल में पार्टी के लिए वोट बढ़ाने और घुसपैठियों को भगाने पर रहेगा जोर!

Amit Shah: अमित शाह पूर्णिया में आज रंगभूमि मैदान में बड़ी रैली करेंगे, इसके अलावा किशनगंज में पार्टी के सांसदों, विधायकों और प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे. वह कल BSF और SSB अफसरों संग बैठक करेंगे.

Amit Shah Bihar Tour: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार के सीमांचल एरिया में अपने 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे. वह पूर्णिया के चुनापुर हवाई अड्डे पर आज सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच में उतरेंगे. वहां से सीधे पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे. सुबह 11:30 बजे से उनकी जनभावना रैली है. यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद वह सीथे पूर्णिया के चुनापुर हवाई अड्डा वापस जाएंगे और वहां से हेलिकॉप्टर के जरिये किशनगंज पहुंचेंगे. किशनगंज में शाम 4 बजे माता गुजरी विश्वविद्यालय में बिहार बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ वह बैठक करेंगे. बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की यह बैठक शाम 5 बजे से शुरू होगी.

इसलिए खास है अमित शाह का यह दौरा

अमित शाह का यह दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है. दरअसल, अमित शाह के इस दौरे से ठीक एक दिन पहले देश के 11 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर एनआईए और ईडी ने पीएफआई के 106 लोगों को गिरफ्तार कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं. इस कार्रवाई में पीएफआई के पूर्णिया कार्यालय में भी छापेमारी हुई है. ऐसे में रैली से पहले आतंकवाद, अलगाववाद और घुसपैठ के खिलाफ इसे कड़ा संदेश माना जा रहा है. दरअसल पुर्णिया पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा हुआ इलाका है. जहां बड़ी संख्या में घुसपैठ होती है. माना जा रहा है इस इलाके में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल के रास्ते बिहार में दाखिल होते हैं और इसी का नतीजा है कि इस इलाके में मुसलमानों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. पीएफआई उन्हें अपने टूल के रूप में इस्तेमाल करता है. सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है पीएफआई अवैध घुसपैठ करने वालों को लोकल लॉजिस्टिक यानी कि आईडी कार्ड से लेकर तमाम वह कागजात उपलब्ध करवाता है, जिससे वह भारतीय नागरिक की तरह आराम से रह सकें. इस बीच अमित शाह का दौरा और दौरे के पहले पीएफआई पर कार्रवाई घुसपैठिए और पीएफआई नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

पार्टी के लिए माहौल बनाने की भी तैयारी

इस दौरे के तहत अमित शाह पूर्णिया में पहले दिन रंगभूमि मैदान में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे, जबकि 23 सितंबर को ही किशनगंज में पार्टी के सांसदों, विधायकों, पूर्व मंत्रियो और प्रमुख नेताओं के साथ मिशन बिहार पर रणनीति तैयार करेंगे, और उसके बाद बिहार भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे. 24 सितंबर यानी शनिवार को अमित शाह अपने दौरे की शुरुआत किशनगंज के बूढ़ी काली मंदिर में दर्शन के साथ करेंगे. इसके अलावा एसएसबी, बीएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

ये भी पढ़ें

Congress president Election: सीएम पद छोड़ने के लिए तैयार हुए अशोक गहलोत? राहुल गांधी के इशारे के बाद आया मुख्यमंत्री का रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget