एक्सप्लोरर

शाह ने भारत-पाक द्विपक्षीय क्रिकेट बहाल होने की संभावना से किया इनकार

मुंबई : भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों को फिलहाल बहाल होने की संभावना से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इनकार किया है. हालांकि बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि दोनों देश अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में एक दूसरे के खिलाफ खेलना जारी रखेंगे.

इंग्लैंड में दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच होने से पहले शाह ने यहां कहा, 'भारत और पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में खेलना जारी रखेंगे, लेकिन ना तो पाकिस्तान में भारत खेलेगा और ना ही भारत में पाकिस्तान खेलेगा.'

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाह यहां के तीन दिनों के दौरे पर हैं. वह राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने आए हैं और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके मुलाकात करने का कार्यक्रम है. उन्होंने कहा कि बीजेपी राजग के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप देने से पहले अपने सभी सहयोगी दलों से परामर्श करेगी.

शाह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हम अपने सभी सहयोगी पार्टियों से परामर्श करेंगे और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर कोई फैसला करेंगे.' वह शिवसेना के बयान के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे. दरअसल, शिवसेना अक्सर ही मोदी सरकार की आलोचना करती रही है. उसने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर देश में हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन का नाम सुझाया है.

बीजेपी को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहने संबंधी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा, 'उनका कहने का मतलब यह था कि यदि मध्यावधि चुनाव हम पर थोपा जाता है तो हम चुनाव लड़ने को तैयार हैं.'

शाह ने आजादी के बाद से नरेन्द्र मोदी को सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भारत को 2022 तक एक विश्व शक्ति में तब्दील करने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं. उस वर्ष राष्ट्र अपनी आजादी का 75 वीं वर्षगांठ मनाएगा. उन्होंने कहा कि मोदी के तहत भारत दुनिया की सबसे तेज गति से वृद्धि करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है.

बीजेपी प्रमुख ने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा बहाल की है. उन्होंने कहा कि पिछली संप्रग सरकार में हर मंत्री खुद को प्रधानमंत्री समझता था लेकिन किसी ने भी प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री नहीं समझा. उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने को लेकर मोदी की सराहना करते हुए कहा कि किसी और के पास ऐसा करने का साहस या क्षमता नहीं थी.

शाह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भारत एक वैश्विक नेता के तौर पर उभरा है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति और वंशवाद के शासन का खात्मा किया है. 'हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि सांप्रदायिकता, वंशवादी शासन और तुष्टिकरण (की राजनीति) खत्म करने की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget