एक्सप्लोरर

हालात ठीक होते ही J&K को पूर्ण राज्य का दर्जा देने में कोई परेशानी नहीं- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 को लेकर कहा कि ये भारत और कश्मीर को जोड़ने से रोक रहा था, संसद की स्वीकृति के बाद यह रुकावट दूर हो जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होते ही जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने में इस सरकार को कोई परेशानी नहीं.

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को समाप्त करके सरकार "ऐतिहासिक भूल का सुधार" करने जा रही है. उन्होंने अनुच्छेद 370 को जम्मू कश्मीर से भारत को जोड़ने में रुकावट करार दिया. गृह मंत्री ने सदन को आश्वासन दिया कि स्थिति सामान्य होते ही जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने में इस सरकार को कोई परेशानी नहीं.

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के सवालों पर शाह ने कहा कि स्पष्ट किया कि 1960 के दशक में पाकिस्तान द्वारा भारत की सीमाओं का अतिक्रमण करने के साथ ही यूएन का वह प्रस्ताव अपने आप ही निष्प्रभावी हो गया था. शाह ने लोकसभा में जम्मू कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को हटाने संबंधित दो संकल्पों, जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक और राज्य में आरक्षण के प्रावधानों के लिए लाये गये विधेयक पर एक साथ हुई चर्चा का जवाब देते कहा, "अनुच्छेद 370 भारत और कश्मीर को जोड़ने से रोक रहा था." उन्होंने कहा कि आज सदन की स्वीकृति के बाद यह रुकावट दूर हो जाएगी.

लद्दाख को वहां के लोगों की मांग पर केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया- अमित शाह

शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने से जम्मू कश्मीर का भला कैसे होगा, इसका जवाब है कि यह जम्मू कश्मीर और लद्दाख की गरीबी बढ़ाने वाली, विकास को रोकने वाली, पर्यटन को रोकने वाली, आरोग्य की सुविधाओं से दूर रखने वाली, महिला विरोधी, दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी और आतंकवाद का खाद और पानी दोनों है. जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाने पर उठे सवालों पर शाह ने कहा कि लद्दाख को वहां के लोगों की मांग पर केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया है. जम्मू कश्मीर में स्थिति सामान्य होते ही जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा.

गृह मंत्री ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि 370 अस्थाई है, इसे उचित समय पर हटा दिया जाएगा. लेकिन इसे हटाने में 70 साल लग गये. उन्होंने ने कहा, "हमें जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने में 70 साल नहीं लगेंगे."

विधेयक में पीओके और अक्साई चिन का भी उल्लेख

अमित शाह ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण ही अनुच्छेद 370 समाप्त हो रहा है. इस दौरान सदन में प्रधानमंत्री मोदी उपस्थित थे. उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के संबंध में कहा कि वह भारत का हिस्सा है. विधेयक में भी पीओके और अक्साई चिन का उल्लेख है. उन्होंने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सेना को पूरी छूट दी होती तो पीओके भारत का हिस्सा होता.

अनुच्छेद 371 को हटाने संबंधी कुछ विपक्षी सदस्यों की आशंकाओं को खारिज करते हुए शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत कुछ राज्यों के सदस्यों को मैं आश्वस्त करता हूं कि नरेंद्र मोदी सरकार की अनुच्छेद 371 को हटाने की कोई आकांक्षा नहीं.

हम हुर्रियत के साथ चर्चा नहीं करना चाहते

पक्षकारों से चर्चा नहीं करने के विपक्ष के आरोपों पर गृह मंत्री ने कहा कि कितने सालों तक चर्चा होगी. उन्होंने कहा, "हम हुर्रियत के साथ चर्चा नहीं करना चाहते, अगर घाटी के लोगों में आशंका है तो जरूर उनसे चर्चा करेंगे, उन्हें गले लगाएंगे." एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी के सरकार पर इस कदम के जरिये "ऐतिहासिक भूल" करने के आरोपों का जवाब देते हुए शाह ने कहा, "हम ऐतिहासिक भूल नहीं कर रहे, ऐतिहासिक भूल को सुधारने जा रहे हैं." उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले चुनाव में जीतने या व्यक्तित्व को बढ़ावा देने के लिए नहीं, जनता की भलाई के लिए लिये जाते हैं.

सीधा सवाल: क्या कांग्रेस ने कश्मीर पर अलगाववाद को बढ़ावा दिया है? देखिए बड़ी बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर से मुंबई के इस शख्स को आया फोन, मुंबई पुलिस का खुलासा
लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर से मुंबई के इस शख्स को आया फोन, मुंबई पुलिस का खुलासा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget