एक्सप्लोरर

बिहार के 6 जिलों में बाढ़, असम में करीब 9 लाख लोग प्रभावित, गृहमंत्री अमित शाह ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

बिहार में कम से कम छह जिले बाढ़ की चपेट में हैं. सूबे की प्रमुख नदियां उफान पर है. शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया और किशनगंज के क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुस आया है.

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर के बाद अब बिहार भी बाढ़ की चपेट में आ गया है. असम में ज्यादातर जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं. वहीं बिहार में आज छह जिलों में पानी घुस आया. इस बीच नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए. बैठक में मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों के दौरान, असम और बिहार में भारी बारिश हुई है और अगले 48 घंटों में दोनों राज्यों में भारी बारिश होगी. बैठक के बाद गृह राज्यमंत्री और बिहार के उजियारपुर से सांसद नित्यानंद राय ने कहा, ''गृह मंत्री अमित शाह ने आपदा प्रबंधन विभाग को बाढ़ प्रभावित राज्यों के संपर्क में रहने और आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए.'' बिहार के 6 जिलों में बाढ़, असम में करीब 9 लाख लोग प्रभावित, गृहमंत्री अमित शाह ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बिहार में बाढ़ की स्थिति बिहार के उत्तरी हिस्सों और नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के बाद कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे राज्य के कम से कम छह जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. राज्य में भारी बारिश कोसी और सीमांचल के क्षेत्रों में तबाही लेकर आई है. कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुस गया है. ये जिले हैं प्रभावित राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया, "राज्य के छह जिले शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया और किशनगंज के क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. राहत और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं." उन्होंने कहा कि विभाग पूरी तरह अलर्ट है. अररिया और पूर्णिया के इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. एनडीआरएफ को अलर्ट कर दिया गया है. भारी बारिश के चलते नेपाल से निकलने वाली नदियों ने चंपारण में तबाही मचानी शुरू कर दी है. लालबकेया, बागमती और बूढ़ी गंडक ने चंपारण, शिवहर और मुजफ्फरपुर के कई गांवों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. पूर्वी चंपारण के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. बिहार के 6 जिलों में बाढ़, असम में करीब 9 लाख लोग प्रभावित, गृहमंत्री अमित शाह ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बिहार के पूर्वी चंपारण में बाढ़ की स्थिति बिहार के पश्चिम चंपारण में गंडक का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण चार प्रखंडों के आधा दर्जन गांवों का बगहा अनुमंडल से संपर्क भंग हो गया है. कुछ जिलों में बाढ़ के कारण विद्यालयों में भी छुट्टी कर दी गई है. मधुबनी जिले में कमला नदी जयनगर और झंझारपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. समस्तीपुर रेल मंडल के बैरगनिया-कुंदवा चौनपुर रेलखंड पर रेल पटरी पर बाढ़ का पानी आ जाने से रेलगाड़ियों का परिचालन शनिवार सुबह तीन बजे से रोक दिया गया है. अररिया जिले के जोगबनी के निचले इलाके में शुक्रवार देर रात बाढ़ का पानी घुस गया और जोगबनी स्टेशन पर रेल पटरी पानी में डूब गई. रेल पटरी के पानी में डूब जाने से रेल गाड़ियों का परिचालन ठप हो गया है. कई रेल गाड़ियों को रद्द कर दिया गया या कुछ को कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर फारबिसगंज से चलाया गया. असम में बाढ़ ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के पानी से जूझ रहे असम राज्य के ज्यादातर जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. यहां बाढ़ से छह लोगों की मौत हुई है और 8.7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार प्रभावित जिलों में धेमाजी, लखीमपुर, बिस्वनाथ, नलबाड़ी, चिरांग, गोलाघाट, माजुली, जोरहाट, डिब्रूगढ़, नगांव, मोरीगांव, कोकराझार, बोंगाईगांव, बक्सा, सोनितपुर, दर्रांग और बारपेटा शामिल हैं. काजीरंगा संभागीय वन अधिकारी रुहिनी सैकिया ने बताया कि बाढ़ से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भी प्रभावित हुआ है, जिसके कारण अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरने वाहनों की आवाजाही सीमित करने के लिये सड़क पर अवरोधक स्थापित किये हैं. गोलाघाट प्रशासन ने उद्यान के आस-पास सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी है क्योंकि बाढ़ की वजह से पशु यहां से निकलकर अपनी सुरक्षा में ऊंचाई वाले स्थान की तलाश में राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर कार्बी आंगलोंग पर्वतीय क्षेत्र की ओर जा रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget