एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन बंगाल' से देंगे 'दीदी' को मात? अमित शाह का दो दिवसीय दौरा, 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार करेंगे मास्टर प्लान

Amit Shah Bengal Visit: ऐसा माना जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह के इस दौरे पर पश्चिम बंगाल के नए बीजेपी अध्यक्ष का ऐलान भी किया जा सकता है. नेताजी इंडोर स्टेडियम में बीजेपी नेताओं को संबोधित करेंगे

Amit Shah West Bengal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार (31 मई, 2025) की रात कोलकाता पहुंचें. 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद राज्य का यह उनका पहला दौरा है. अमित शाह रविवार (1 जून,2025) को कई आधिकारिक और पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

अमित शाह के इस दौरे की सबसे खास बात ये है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल में चुनावी जनसभा के 48 घंटे के भीतर ही राज्य का दौरा करने पहुंच रहे हैं. दो दिन पहले पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद हिंसा का जिक्र कर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा था. पीएम मोदी ने अपनी जनसभा में भारतीय सेना के शौर्य की जमकर तारीफ की थी.

विधानसभा चुनाव के लिए तैयार करेंगे मास्टर प्लान

पीएम मोदी के बाद अब अमित शाह के बंगाल दौरे से साफ है कि बीजेपी 2026 के विधानसभा चुनाव में राज्य में पूरी ताकत झोंकने वाली है. ऑपरेशन सिंदूर की तरह ही ऑपरेशन बंगाल की चर्चाओं ने सियासी गलियारों में जगह बना ली है. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने पीएम मोदी और अमित शाह के दौरे को मौसमी दौरा बताया है. टीएमसी ने ऑपरेशन बंगाल के नैरेटिव को वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश माना है.

बीजेपी नेताओं को संबोधित करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह अपने दौरे की शुरुआत कोलकाता के बाहरी इलाके राजारहाट में केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के उद्घाटन के साथ करेंगे. इसके बाद शाह नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी सम्मेलन में बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे.

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि बैठक में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी की रूपरेखा पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि इस दौरे पर पश्चिम बंगाल के नए बीजेपी अध्यक्ष का ऐलान भी किया जा सकता है. हालांकि इसे लेकर बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, ''केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमें राज्य में अगले विधानसभा चुनावों की रूपरेखा देंगे.'' अमित शाह उत्तरी कोलकाता के शिमला स्ट्रीट में स्वामी विवेकानंद के पैतृक घर का भी दौरा करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget