एक्सप्लोरर

दिल्ली: लाजपत नगर में आम लोगों से मिलकर CAA पर अमित शाह ने किया संवाद

नागरिकता संशोधन कानून पर बीजेपी जागरूकता अभियान चला रही है. इसी सिलसिले में आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और जेपी नड्डा लोगों से मिले.

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में अभी भी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का लोग विरोध कर रहे हैं. इस कानून पर तमाम तरह की राजनीतिक चर्चाएं हो रही हैं. इसके बाद अब सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने सीएए कानून के समर्थन में एक अभियान चलाया है. इसके तहत बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह जगह-जगह सभा कर रहे हैं और इसी सिलसिले में आज वह दिल्ली के लाजपत नगर में लोगों से मिले. यहां जन जागरण अभियान के तहत अमित शाह कई लोगों के घर गए और उन्हें नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया.

दूसरी तरफ बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज लोगों से मिले और उन्होंने लोगों को सीएए कानून के बारे में बताया और झूठी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. उन्होंने जनसंपर्क अभियान यूपी के गाजियाबाद में चलाया.

इससे पहले अमित शाह ने आज दिल्ली में एक सभा को भी संबोधित किया. यहां उन्होंने सीएए को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर लोगों को गुमराह करने और दंगा भड़काने का आरोप लगाया. अमित शाह ने कहा, ''मैं दिल्ली की जनता से पूछना चाहता हूं. क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं जो दिल्ली में दंगे करवाए?''

पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ''विपक्षी कहते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं होते. अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी, सोनिया गांधी जी देख लें कि बीते दिनों ही ननकाना साहिब जैसे पवित्र स्थल पर हमला करके सिख भाइयों को आतंकित करने का काम पाकिस्तान ने किया है.''

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागरिकता संशोधन कानून लाए तो कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने इसका भी विरोध किया. मोदी जी पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को नागरिकता देने जा रहे हैं तो दलित विरोधी अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी इसका विरोध कर रहे हैं.''

यह भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव: CAA विरोधी माहौल को भुनाने की तैयारी में कांग्रेस, कहा- सरकार बनी तो नहीं लागू होने देंगे CAA, NPR, NRC

साइरस मिस्त्री बोले- टाटा समूह में किसी भी भूमिका में लौटने में कोई रुचि नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget