एक्सप्लोरर

BJP की जीत पर बोले शाह, ‘बहानेबाजी के खिलाफ मिली जीत, बढ़ रहा है मोदी का विजय रथ’

नई दिल्ली: दिल्ली में नगर निगम चुनावों में मिली जबरदस्त जीत से बीजेपी उत्साहित है. आज बीजेपी यूपी और एमसीडी में जीत के बाद विजय पर्व मना रही है. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि बीजेपी को बहानेबाजी के खिलाफ बड़ी जीत मिल है और मोदी का विजय रथ आगे बढ़ता जा रहा है.

जीत ने बहानेबाजी की राजनीति को खत्म कर दिया- शाह

अमित शाह ने एमसीडी में मिली बड़ी जीत के लिए पार्टी कार्यकर्तओं का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, ‘’कार्यकर्ताओं की महनत की वजह से पार्टी का विजय रथ आगे बढ़ रहा है.’’ शाह ने साथ ही कहा, ‘’इस जीत ने बहानेबाजी की राजनीति को खत्म कर दिया है. ये जीत बहानेबाजी के खिलाफ मिली है.’’

शाह ने केजरीवाल पर भी साधा निशाना

इस दौरान शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘’केजरीवाल अगर बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं से मिलेंगे तो उन्हें अपनी हार का कारण पता चल जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘’एमसीडी जीत का पूरा श्रेय बूथ कार्यकर्ताओं को जाता है. इनकी वजह ये इतनी बड़ी जीत मिल पाना बहुत मुश्किल थी.’’

BJP की जीत पर बोले शाह, ‘बहानेबाजी के खिलाफ मिली जीत, बढ़ रहा है मोदी का विजय रथ’

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए शाह ने कहा, ‘’मोदी जी चलते नहीं हैं और ना ही दौड़ते हैं बल्कि वह तो छलांग लगाते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’दिल्ली की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के काम पर मुहर लगा दी है. एमसीडी में जीत के बाद हमारे विरोधी मायूस हो गए हैं.’’

पूरे देश में घूम रहा है मोदी का विजय रथ- शाह

शाह ने कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए कहा, ‘’एमसीडी में जीत हमारा लक्ष्य नहीं है. हमें दिल्ली में सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.’’ उन्होंने कहा, ‘’एमसीडी की जीत ने दिल्ली में सरकार बनाने की नींव रख दी है.’’ शाह ने कहा, ‘’दिल्ली की जनता ने आंख मूंदकर नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर भरोसा किया है. अब मोदी का विजय रथ पूरे देश में घूम रहा है.’’

लोगों की आशाओं पर खरा उतरना होगा- शाह

शाह ने आगे कहा, ‘’एमसीडी चुनावों के दौरान दिन लोगों को टिकट काटे गए थे, उन्होंने भी पार्टी की लिए पूरे मन से काम किया और बड़ी जीत दिलाई.’’ शाह ने कहा, ‘’जो जनादेश मिला है वह छोटा नहीं है. हमें लोगों की आशाओं पर खरा उतरना होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget