एक्सप्लोरर

अमित शाह ने जिग्नेश मेवाणी पर 'आतंकी संगठन' से चंदा लेने का आरोप लगाया

गुजरात में पहले चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है, दूसरे चरण के लिए 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. 18 तारीख को नतीजे घोषित होंगे. सबसे तेज नतीजों के लिए देखना ना भूलें एबीपी न्यूज़

नई दिल्ली: गुजरात में चुनाव अपने आखिरी दौर में हैं, नेता एक दूसरे पर आरोपों की जमकर बारिश कर रहे हैं. इसी बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के सहयोग से चुनाव लड़ रहे जिग्नेश मेवाणी को आतंकी संगठन आईएस के सहयोगी से चंदा मिल रहा है.

अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, ''पूरा देश जानता है कि पीएफआई देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है. जिस पीएफआई पर इतने गंभीर आरोप हैं उसका रिश्ता जिग्नेश के साथ है. राहुल गांधी खुद उनसे मिलते हैं, कांग्रेस अपनी एक सीट उनके लिए छोड़ देती है. इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता.''

जिग्नेश वडगाम सीट से चुनाव ल़ड़ रहे हैं, चुनाव मैदान में निर्दलीय उतरे हैं लेकिन कांग्रेस उनको समर्थन दे रही है. यही वजह है कि अमित शाह के निशाने पर राहुल भी हैं. अमित शाह के आरोपों पर जिग्नेश मेवाणी का कहना है कि पीएफआई खुद साउथ में चुनाव लड़ती है तो आप उस पर बैन क्यों नहीं लगाते.

क्या है पीएफआई? पीएफआई कट्टरपंथी संगठन के रूप में जाना जाता है, केरल में सबसे ज्यादा प्रभावशाली है. भड़काऊ भाषण देने के लिए इसके नेता कुख्यात हैं. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर केरल में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगते रहे हैं. इस मामले को लेकर कई केस भी चल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के 11 लोगों को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, दीपके बोले- ‘हमारे कॉकरोच...’
CJP के 11 लोगों को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, दीपके बोले- ‘हमारे कॉकरोच...’
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget