एक्सप्लोरर

'हिंदी से ही मजबूत होती हैं सभी भारतीय भाषाएं', तमिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने CM स्टालिन को दिया चैलेंज

Tamil Nadu Language Row: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भ्रष्टाचार से बचने के लिए भाषा विवाद खड़ा किया जा रहा है. भाषा के नाम पर देश को बांटने की राजनीति नहीं होनी चाहिए,देश बहुत आगे बढ़ चुका है.

Tamil Nadu Language Row: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रि-भाषा फार्मूले को लेकर जारी विवाद के बीच स्टालिन पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से बचने के लिए भाषा विवाद खड़ा किया जा रहा है.

अमित शाह ने कहा,"हम तमिल भाषा के विरोधी नहीं, बल्कि सभी भारतीय भाषाओं को मजबूत करने के पक्षधर हैं, हमने मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई को भारतीय भाषाओं में शुरू किया. तमिलनाडु सरकार तमिल में मेडिकल-इंजीनियरिंग कोर्स क्यों नहीं शुरू करती?" उन्होंने आगे कहा, "भविष्य में जब हमारी सरकार तमिलनाडु में आएगी, तो हम तमिल में मेडिकल और इंजीनियरिंग कोर्स शुरू करेंगे"

भाषा के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए
अमित शाह ने कहा कि हिंदी से सभी भारतीय भाषाएं मजबूत होती हैं और सभी भारतीय भाषाओं से हिंदी मजबूत होती है.भाषा के नाम पर देश को बांटने की राजनीति नहीं होनी चाहिए, देश बहुत आगे बढ़ चुका है." गृह मंत्री के इस बयान से स्पष्ट है कि मोदी सरकार भाषा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार के विवाद को स्वीकार नहीं करेगी और भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने की नीति जारी रखेगी.

आतंकवाद और नक्सलवाद पर सख्त कार्रवाई
गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया, "अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल हुई. नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य 21 मार्च 2026 तक पूरा किया जाएगा. आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया गया, उग्रवाद पर नियंत्रण पाया गया."

राहुल गांधी पर निशाना
अमित शाह ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज कसते हुए कहा कि भाई-बहन कश्मीर में जाकर बर्फ से खेलते हैं, यह शांति स्थापित होने के कारण संभव हुआ है."
उन्होंने कहा कि कुछ लोग काले चश्मे से देखते हैं, इसलिए उन्हें विकास नजर नहीं आता.

अंतरराज्यीय अपराध और गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी
गृह मंत्री ने कहा कि संविधान के अनुसार, कानून-व्यवस्था राज्यों की जिम्मेदारी है, लेकिन आज कई अपराध राज्य सीमाओं तक सीमित नहीं हैं. नारकोटिक्स, साइबर अपराध, संगठित अपराध और हवाला जैसे अपराध अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैल चुके हैं. गृह मंत्रालय इन पर नियंत्रण के लिए अलग-अलग विभागों के माध्यम से कार्रवाई कर रहा है.

बता दें कि राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर हुई चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों के कार्यों का विस्तृत ब्यौरा सदन के सामने रखा. उन्होंने उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक किए गए कार्यों की जानकारी दी, साथ ही नक्सलवाद, आतंकवाद और अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में हुए बदलावों पर भी विस्तार से चर्चा की.

यह भी पढ़ें:- 'सनी लियोनी, तमन्ना भाटिया करती हैं प्रचार और ठगे जा रहे इंडियंस', ऑनलाइन गेमिंग को लेकर याचिकाकर्ता की दलील पर क्या बोला SC?

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खाली बर्थ सब्जियों की तरह बेचते हैं TTE', कलकत्ता HC ने दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
'खाली बर्थ सब्जियों की तरह बेचते हैं TTE', कलकत्ता HC ने दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
मानसून क्यों पड़ गया सुस्त? अब दोबारा कब और कहां-कहां होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने दी जानकारी
मानसून क्यों पड़ गया सुस्त? अब दोबारा कब और कहां-कहां होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने दी जानकारी
Exclusive: एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई

वीडियोज

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget