एक्सप्लोरर

2019 में बीजेपी की नैया पार लगाएंगे 'दलित मित्र' योगी आदित्यनाथ?

इन दिनों योगी आदित्यनाथ के भाषण बदल गए हैं. वे जहां भी जाते है ये जरूर बताते है कि उनकी सरकार ने दलितों के लिए क्या क्या किया. आगे और क्या करने का इरादा और वादा है.

लखनऊ: यूपी में अंबेडकर जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘दलित मित्र’ की उपमा दी गई. लखनऊ में एक कार्यक्रम में अंबेडकर महासभा ने आज उन्हें इस नए नाम से सम्मानित किया. महासभा ने एलान किया कि अगली बार पीएम नरेंद्र मोदी को ‘दलित मित्र’ बनाया जाएगा. बीजेपी अंबेडकर जयंती के बहाने दलितों को रिझाने में जुटी हुई है.

मायावती-अखिलेश के साथ आने से परेशानी में बीजेपी

मामला अगले लोकसभा चुनाव का है. दलित वोटों के लिए मारामारी मची हुई है. यूपी के 21 प्रतिशत दलित वोटर किसी पार्टी का खेल बना सकते है तो खराब भी कर सकते है. मायावती और अखिलेश यादव के साथ आ जाने से बीजेपी की परेशानी बढ़ गयी है. पीएम नरेंद्र मोदी को इस बात का एहसास है. सीएम योगी आदित्यनाथ को भी ये पता है.

अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रपति बोले- समाज को 'समर' की नहीं, 'समरसता' की जरूरत

दलितों को 'अपना' बताने और दिखाने के लिए बीजेपी हर दांव आजमा लेना चाहती है. अंबेडकर महासभा का योगी को 'दलित मित्र' बनाना इसी कोशिश की एक कड़ी है. वैसे महासभा के कई लोगों ने इस फैसले का विरोध भी किया. इस मौके पर सीएम योगी बोले, "बाबा साहेब का सम्मान तो हम ही करते है, बाकी तो बस बातें करते हैं."

आयुष्मान भारत योजना लॉन्च, मोदी बोले- अंबेडकर की वजह से आज एक पिछड़ा बना PM

बदल गए हैं सीएम योगी के भाषण

इन दिनों योगी आदित्यनाथ के भाषण बदल गए हैं. वे जहां भी जाते है ये जरूर बताते है कि उनकी सरकार ने दलितों के लिए क्या क्या किया. आगे और क्या करने का इरादा और वादा है. पीएम आवास योजना और उज्ज्वला योजना में कितने दलितों को घर और गैस कनेक्शन मिले,  योगी इसके आंकड़े बताते हैं.

यूपी में बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा

यूपी में बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. अगर ऐसा ही होता तो फिर दलित सांसदों को पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी नहीं लिखनी पड़ती. बीजेपी के एमपी यशवंत सिंह ने तो यहां तक लिख दिया कि मोदी राज में अब तक एक भी काम नहीं हुआ है. बहराईच की एमपी सावित्री बाई फूले तो घूम घूम कर रैली कर रही हैं.

अंबेडकर जयंती: मायावती की मांग, SC-ST एक्ट पर अध्यादेश जारी करे मोदी सरकार

यूपी में आए दिन अंबेडकर की मूर्तियां टूट रही हैं

यूपी में योगी राज में बाबा साहेब अंबेडकर अब भीमराव रामजी अंबेडकर बन गए हैं. हर सरकारी ऑफिस में अंबेडकर के फोटो लगाने के आदेश दिए गए हैं. बीजेपी के नेता बाबा साहेब का गुणगान करते नहीं थकते लेकिन ये भी सच है कि आए दिन अंबेडकर की मूर्तियां टूट रही हैं.

दलितों के भारत बंद के दौरान एमपी के बाद सबसे अधिक हिंसा और हंगामा यूपी में ही हुआ. दलित बिरादरी के नौजवानों पर मुक़दमे हुए तो बीजेपी के सांसद ही विरोध में आ गए. दलितों को मनाना बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है. खतरा घर के अंदर भी है और और मायावती जैसे विरोधियों से भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget