एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra: अमरनाथ गुफा में पूरे आकार में बाबा बर्फानी विराजमान, पहली पूजा संपन्न होने के बाद अब इस तारीख से होगी शुरू होगी यात्रा

Amarnath Cave Shrine: औपचारिक रूप से अमरनाथ यात्रा 30 जून को शुरू होगी. अमरनाथ श्राइन बोर्ड के CEO नीतीश्वर कुमार ने कहा कि सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं.

First Prayer Held at Amarnath Cave Shrine: अमरनाथ यात्रा को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं. सुरक्षित और सुगम यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है. ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर बम-बम भोले के जयघोष के बीच अमरनाथ पवित्र गुफा में प्रथम पूजा (Pratham Puja) की गई. प्रथम पूजा को वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा (Amarnath Yatra) की औपचारिक शुरूआत का प्रतीक माना जाता है. इस प्रथम पूजन में अमरनाथ यात्रा के शांतिपूर्वक संचालय के लिए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया गया. पवित्र गुफा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (Amarnath Shrine Board) के सीईओ नीतीश्वर कुमार (Nitishwar Kumar) ने कई दूसरे अधिकारियों के साथ पूजा-अर्चना की.

43 दिवसीय अमरनाथ यात्रा करीब दो साल के अंतराल के बाद इस साल आम जनता के लिए खोली गई है. औपचारिक रूप से अमरनाथ यात्रा 30 जून को शुरू होगी और 11 अगस्त को समाप्त होगी. अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीश्वर कुमार ने कहा कि भगवान भोले के भक्तों के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं.

अमरनाथ की पवित्र गुफा में प्रथम पूजा

ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर अमरनाथ की पवित्र गुफा में प्रथम पूजा संपन्न की गई. 2004 में जम्मू और कश्मीर के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिन्हा (सेवानिवृत्त) द्वारा 'प्रथम पूजा' की अवधारणा पेश की गई थी. अधिकारियों और पुजारियों को हेलीकॉप्टर में समारोह के लिए भेजा गया था. सरकार ने घोषणा की है कि तीर्थयात्रा करने के इच्छुक तीर्थयात्रियों को अपना आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा. जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों और विभिन्न आतंकी संगठनों द्वारा जारी खतरों को देखते हुए, आगामी तीर्थयात्रा को सरकार के लिए एक अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है.

अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अल्पसंख्यकों की हत्या के मद्देनजर कश्मीर में जहां 15,000 अतिरिक्त सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं, वहीं आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 400 कंपनियां तैनात की जा रही हैं. अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2022) शुरू होने से पहले पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने भी मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. अमरनाथ यात्रा दो साल के अंतराल के बाद इस साल आम जनता के लिए खोल दी गई है. कोविड-19 (COVID-19) महामारी के कारण यात्रा के केवल अनुष्ठानिक पहलुओं को 2020 और 2021 में आयोजित किया गया था.

ये भी पढ़ें:

Agnipath Scheme: सेना भर्ती में अग्निपथ योजना के खिलाफ भारी विरोध, डिफेंस एक्सपर्ट ने उठाए ये सवाल

Rajnath Singh Kashmir Visit: दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर यात्रा पर आज रवाना होंगे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अग्रिम इलाकों का करेंगे दौरा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget