एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2021: आज से श्रद्धालु करा सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 28 जून से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2021 Registration: यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है. इस दौरान जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यस बैंक की निर्धारित 446 शाखाओं पर जाकर श्रद्धालु यात्रा संबंधी पंजीकरण करवा रहे हैं. अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर फॉर्म भरने से लेकर परमिट डाउनलोड करने तक का आसान तरीका उपलब्ध कराया गया है.

अमरनाथ यात्रा 2021: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच आज से अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गयी है. अमरनाथ श्राइन बोर्ड को इस साल यात्रा के लिए 6 लाख से अधिक भक्तों के आने की उम्मीद है. 56 दिनों तक चलने वाली ये वार्षिक यात्रा इस बार दोनों ही रूट से एक साथ शुरू होगी. इस साल ये यात्रा 28 जून को शुरू होगी और रक्षाबंधन के दिन 22 अगस्त को समाप्त होगी.

अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतिश्वर कुमार के अनुसार, आज से श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू हो गयी है. अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु बोर्ड की वेबसाइट पर घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. यात्रा पंजीकरण के लिए बोर्ड की वेबसाइट http://jksasb.nic.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. नीतिश्वर कुमार ने कहा, "यात्रियों को ऑनलाइन आवेदन में अपनी सभी जानकारी और फोटो के साथ साथ हेल्थ सर्टिफिकेट भी देना होगा." साथ ही इस यात्रा के लिए 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को पंजीकृत नहीं किया जाएगा.  

उपराज्यपाल के सलाहकार ने लिया यात्रा की तैयारियों का जायजा 

इस बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार बसीर अहमद खान ने गांदरबल का दौरा कर बाबा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर को बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर सभी जरूरी इंतजाम तय समय पर पूरे करने के निर्देश दिए हैं. उपराज्यपाल के सलाहकार ने यात्रा के दौरान बिजली, पानी, चिकित्सा सुविधा, कंट्रोल रूम स्थापित करने, कैंपों के लिए अधिकारियों को अधिकृत करने, चिकित्सा योजना तैयार करने, आपदा प्रबंधन योजना, खाद्य वस्तुओं की सप्लाई का स्टाक, साफ सफाई समेत अन्य सभी प्रबंधों को लेकर भी निर्देश जारी कर दिए हैं. 

पिछले साल कोरोना के चलते स्थगित हो गयी थी यात्रा 

पिछले साल कोरोना महामारी के चलते यात्रा को स्थगित कर दिया गया था. पूरी यात्रा की अवधि में केवल सांकेतिक पूजा ही हो पायी थी. लेकिन इस साल सरकार ने 6 लाख यात्रियों के आने की उम्मीद जताते हुए प्रशासन को तैयारी करने के आदेश दिए है. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अनुसार, इस साल की यात्रा में देश भर के सभी अखाड़ा परिषदों को भी न्योता दिया गया है और इस साल की यात्रा सब से भव्य होगी. श्राइन बोर्ड का कहना है कि पहले 10 दिनों में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने यात्रा के लिए अपना ऑफलाइन पंजीकरण करवा लिया है.

यह भी पढ़ें 

महाराष्ट्र में ब्रेक द चेन का नहीं दिखा असर, रात 8.30 बजे अंधेरी स्टेशन के बाहर दिखी भारी भीड़

CICSE भी कर रहा स्थिति की समीक्षा, जल्द10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने पर लेगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget