एक्सप्लोरर

अंग्रेजी मीडियम से पढ़ा, इंजीनियर है तौकीर कुरैशी, कई बम धमाकों में शामिल था ये मोस्ट वॉन्टेड आतंकी

यह साल 2008 में गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में हुए बम धमाकों का मास्टर माइंड भी था. इन बम धमाकों में 56 लोग मारे गए थे.

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी गिरफ्तार हुआ है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापक सदस्य तौकीर कुरैशी को गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार किया है. तौकीर देश में कई बम धमाकों की वारदातों में शामिल था. इसने अंग्रेजी मीडियम स्कूल से अपनी पढ़ाई की है. कुरैशी को 4 दिन के लिए पुलिस रिमांड में लिया गया है. कौन है तौकीर कुरैशी? तौकीर कुरैशी के सिर पर जांच एजेंसी एनआईए ने चार लाख रुपए का इमान घोषित कर रखा था. यह भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी है. पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर तौकीर ने देश की कई नामचीन प्राइवेट कंपनियों में अच्छी सैलरी पर काम किया था. यह बम बनाने में माहिर है. यह ट्रेनिंग कैंप भी आयोजित करता था. तौकीर सिमी का मुखिया भी बना था. इसे भारत का बिन लादेन भी कहा जाता है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी पीएस कुशवाहा ने बताया कि कर्नाटक में इसकी मुलाकात भटकल ग्रुप से हुई थी और सीमी के साथ मिलकर इसने इंडियन मुजाहिदीन के लिए काम किया था. यह पिछले कई सालों से नेपाल में रह रहा था और सऊदी अरब भी गया था. यह कुछ दिन पहले दिल्ली में अपने एक सहयोगी से मिलने आया था.'' बम धमाकों की कई वारदातों में रहा शामिल तौकीर साल 1999 और 2000 के दौरान आतंकी गतिविधियों में शामिल हुआ था. यह साल 2007 से 2013 के बीच देश में हुए कई बम धमाकों में शामिल था. वहीं, तीन दिन पहले बिहार के बोधगया में मिले बम वाले मामले से भी इसके तार जुड़े हो सकते हैं. इसके अलावा यह साल 2008 में गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में हुए बम धमाकों का मास्टर माइंड भी था. इन बम धमाकों में 56 लोग मारे गए थे और 238 घायल हो गए थे. कुरैशी ने 2007-08 में सिमी के 4 ट्रेनिंग कैंप बनाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget