एक्सप्लोरर

केरल में गोवध: चेन्नई और बेंगलुरू में सड़कों पर प्रदर्शन, जानें अब तक की अपडेट?

कन्नूर/नई दिल्ली: केरल में कांग्रेस ने यूथ कांग्रेस के उन कार्यकर्ताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है, जिन पर कन्नूर में सरेआम गाय काटने का आरोप है. लेकिन बीजेपी ने केरल की ही कुछ और तस्वीरें जारी करके आरोप लगाया है कि कांग्रेस के लोग जगह-जगह ऐसी बीफ पार्टी कर रहे हैं. केरल देश के उन राज्यों में है, जहां गोमांस खाना गैरकानूनी नहीं है. यूथ कांग्रेस के 16 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज केरल के कन्नूर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने सरेआम गाय काटकर उसका मांस बांटा. इस मामले के वीडियो के सामने आने पर कांग्रेस ने पहले तो ये कहकर बचने की कोशिश की कि ये नहीं कहा जा सकता कि वीडियो में दिख रहे लोग कांग्रेस से ही जुड़े हैं, लेकिन फिर दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेंजिदर सिंह बग्गा ने वीडियो में दिख रहे शख्स की कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ की तस्वीरें जारी कर दीं, जिसके बाद कांग्रेस को अपने तीन कार्यकर्ताओं को सस्पेंड करना पड़ा. केरल में गोवध: चेन्नई और बेंगलुरू में सड़कों पर प्रदर्शन, जानें अब तक की अपडेट? कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘’केरल में कांग्रेस से जुड़े किसी भी व्यक्ति ने गऊ माता के लिए जो दुर्घटना की है, हम उसकी कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं. इस तरह की संस्कृति और रास्ते का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में न स्थान है, न जगह और इसीलिए उन लोगों को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया गया है.’’ कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए- बीजेपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले पर कहा, ‘’दो कार्यकर्ताओं को हटाने से कांग्रेस का सही चेहरा उजागर नहीं हो रहा है. जब तक पूरी कांग्रेस इसके लिए देश से माफी नहीं मांगेगी, मैं नहीं समझता कि देश की जनता को इससे कांग्रेस के प्रति कोई सहानुभूति होगी.’’ राहुल गांधी के साथ आरोपी की तस्वीरें हालांकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वीडियो के सामने आते ही केरल की घटना की निंदा की लेकिन बीजेपी के तेजिंदर सिंह बग्गा ने कुछ और तस्वीरें जारी की हैं, जो उनके मुताबिक केरल में ही किसी दूसरी जगह की हैं. इन तस्वीरों में भी कुछ लोग गाय का मांस काटते दिख रहे हैं और वहां यूथ कांग्रेस के झंडे लगे हुए हैं. केरल में गोवध: चेन्नई और बेंगलुरू में सड़कों पर प्रदर्शन, जानें अब तक की अपडेट? चेन्नई और बेंगलुरू में सड़कों पर हुआ प्रदर्शन दरअसल कांग्रेस और वामपंथी संगठन के लोग केंद्र के उस आदेश का विरोध कर रहे हैं जिसके तहत मांस के लिए पशुओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विरोध जताने के लिए केरल के अलावा चेन्नई में भी कुछ छात्रों ने बीफ फेस्टिवल का आयोजन किया. वहीं बेंगलुरू और चेन्नई में बीफ समर्थक छात्रों और संगठनों ने सड़कों पर निकलकर प्रदर्शन किया, इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई. गौर करने की बात ये है कि भारत में केरल, पश्चिम बंगाल औऱ उत्तर पूर्वी राज्यों में गोवध या गोमांस पर किसी तरह की रोक नहीं है. यानी केंद्र सरकार के नए आदेश की वजह से इन राज्यों में गोमांस की बिक्री पर असर पड़ सकता है. इसी को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन प्रधानमंत्री मोदी को एक चिट्ठी लिखकर दखल देने की मांग की थी. केरल में गोवध: चेन्नई और बेंगलुरू में सड़कों पर प्रदर्शन, जानें अब तक की अपडेट? कांग्रेस-वामपंथी संगठन सरकार के आदेश के खिलाफ वहीं कांग्रेस भी ये सवाल कर रही है कि जिन राज्यों में गोमांस पर रोक नहीं है वहां के लिए बीजेपी की क्या नीति है? कांग्रेस ने कहा, ‘’बीजेपी भी बताए कि क्या वो इसी प्रकार का नियम, अपने खुद के शासित राज्य गोवा के अंदर मनोहर पर्रिकर जी से लागू करवाएंगे या फिर दूसरे जो बीजेपी शासित राज्य हैं, किरण रिजिजू जी जो देश के गृह राज्य मंत्री हैं उनको भी इस प्रकार की राय देंगे या नहीं.’’ आरोपियों को हो सकती है एक साल तक की सजा केरल में भले ही गोहत्या पर रोक नहीं है लेकिन जिस तरह से कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सरेआम गाय काटी उसे लेकर पुलिस ने यूथ कांग्रेस के 16 कार्यकर्ताओं पर धारा 120 ए का केस दर्ज किया है. जिसके तहत किसी भी जानवर को इस तरह से काटने पर जिससे लोगों को नाराजगी या असुविधा हो, आरोपियों को एक साल तक की सजा और 5000 रुपए का जुर्माना हो सकता है. जानवरों की बिक्री के सरकार के नए आदेश और केरल का वीडियो आने के बाद से बीफ को लेकर बवाल एक बार फिर बढ़ गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget