एक्सप्लोरर

स्तनपान कराने वाली महिलाएं कब लगवाएं कोरोना की वैक्सीन? केंद्र ने बताया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्टी लिखकर संबंधित अधिकारियों को इन सिफारिशों पर ध्यान देने और उनके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

नई दिल्ली: अगर कोई कोरोना संक्रमित हो जाए या कोई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के बाद पॉजिटिव हो जाए तो उसे कब वैक्सीन दी जा सकती है? वहीं सभी स्तनपान कराने वाली महिला को टीका लगेगा? इन सारे सवालों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थिति साफ कर दी है.  

नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में नई सिफारिशें साझा कीं. ये सिफारिशें कोरोना महामारी की उभरती स्थिति और वैश्विक वैज्ञानिक साक्ष्य और अनुभव पर आधारित हैं, जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है. जो इस प्रकार हैं- 

- कोरोना संक्रमित हुए व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन ठीक होने के 3 महीने बाद दी जाएगी.   

- SARS-2 COVID-19 रोगी जिन्हें SARS-2 मोनोक्लोनल एंटीबॉडी या प्लाज्मा दिया गया है, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज के दिन से महीने बाद उनका टीकाकरण होगा. 

- जिन व्यक्तियों ने पहली डोज ली है और वैक्सीनेशन कार्यक्रम पूरा होने से पहले कोरोना संक्रमण हो जाता है तो दूसरी डोज बीमारी से ठीक होने के बाद लेनी चाहिए.  

- किसी और बीमारी से अस्पताल में भर्ती या आईसीयू देखभाल की आवश्यकता वाले किसी भी अन्य गंभीर बीमारी वाले व्यक्तियों को भी कोरोना वैक्सीन प्राप्त करने से पहले 4-8 हफ्ते रुकना चाहिए. 

- कोई व्यक्ति कोरोना वैक्सीन लेने के 14 दिनों के बाद रक्तदान कर सकता है. 

- कोरोना से पीड़ित होने पर RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट आने पर भी वो रक्तदान कर सकता है. 

- सभी स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए कोरोना वैक्सीन की सिफारिश की गई है. 

- कोरोना टीकाकरण से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) द्वारा वैक्सीन लेनेवालों की स्क्रीनिंग की कोई जरूरत नहीं है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्टी लिखकर संबंधित अधिकारियों को इन सिफारिशों पर ध्यान देने और उनके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. राज्यों को सलाह दी गई है कि वे स्थानीय भाषाओं में सूचना और प्रभावी प्रसार सुनिश्चित करें. साथ ही राज्यों को यह भी सलाह दी गई है कि वे सभी स्तरों पर टीकाकरण कर्मचारियों का प्रशिक्षण करवाएं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget