एक्सप्लोरर

UP Politics: मायावती के 'प्रधानमंत्री बनने' वाले बयान पर अखिलेश ने कसा तंज, जानिए क्या कहा है

Akhilesh Yadav Attack on BSP: अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग के डेटा का इंतजार कर रहा हूं जब डेटा अपलोड हो जाएगा, आप पूरे उत्तर प्रदेश का देख सकेंगे कि किस बूथ का वोट कहां गया.

Akhilesh Yadav Attack on Mayawati: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर तंज कसा है. अखिलेश यादव लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने तमाम मसलों पर अपनी बात रखी. अखलिश यादव के निशाने पर मायावती रहीं. मायावती की ओर से अपने ऊपर किए गए हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जहां तक बीएसपी की बात है चुनाव आयोग के डेटा का इंतजार कर रहा हूं जब डेटा अपलोड हो जाएगा, आप पूरे उत्तर प्रदेश का देख सकेंगे कि किस बूथ का वोट कहां गया. किस बूथ का वोट किसके पक्ष में गया. लोगों ने चुनाव देखे हैं जब तक डेटा सामने नहीं आएगा मैं नहीं बोलूंगा. 

बूथ वोटिंग का डेटा आने पर सब साफ हो जाएगा-मायावती

अखिलेश ने ये भी कहा कि जो सम्मान बाबा साहेब को मिलना चाहिए वो नहीं मिला. ये बहुजन समाजवादी पार्टी को याद रखना चाहिए. अखिलेश यादव ने कहा कि मायावती प्रधानमंत्री बनने के लिए कहती हैं इस बात की खुशी है. इसी बात पर पिछली बार समझौता हुआ था. यह बना भी रहता तो हो सकता था आने वाले समये में इस समाज के लोग देखते कि देश का प्रधानमंत्री कौन बनता. दरअसल मायावती और अखिलेश यादव के बीच पूरे वाद-विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने एक अपने एक बयान में कहा था कि बीजेपी ने बीएसपी का वोट तो ले लिया अब क्या मायावती को राष्ट्रपति बनाएगी? जिसके बाद मायावती ने इस पर कहा कि वो फिर से सीएम बनने, आगे चलकर पीएम बनने का सपना तो देख सकती हैं लेकिन राष्ट्रपति बनने का सपना नहीं देख सकती हैं. 

यूपी की बीजेपी सरकार पर अखिलेश का हमला

अखिलेश यादव ने बीजेपी को भी निशाने पर लिया. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी का घर मकान तोड़ेंगे तो मुआवजा उठाएंगे. गोरखपुर में दुकानें तोड़ी गई और फिर मुआवजा उठाया गया. अगर सरकार मुख्यमंत्री को मुआवजा दे सकती है तो गरीबों का तोड़ रहे हैं उनको मुआवजा क्यों नहीं मिल सकता. उत्तर प्रदेश में लाउडस्पीकर हटाने को लेकर सरकार अपना पीठ थपथपा रही है. सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट को क्यों लागू होने दिया गया. उमर अब्दुल्ला ने जो बात कही सच्चाई है. उत्तर प्रदेश में उन इलाकों में जहां सपा का वोटर रहता है वहां बड़े पैमाने पर बिजली काटी जा रही है. उन्होंने बीजेपी सरकार पर कई आरोप लगाए. पांच साल में कुछ नहीं किया गया. गेहूं खरीद में गड़बड़ी है. सरकारी खरीद नहीं हो रही है.

ये भी पढ़ें:

Loudspeaker Politics: महाराष्ट्र के बाद अब यूपी और मध्य प्रदेश में भी पहुंचा लाउडस्पीकर विवाद, जानिए और किन राज्यों में भी उठ रही मांग

Maharashtra: राज ठाकरे को औरंगाबाद में सभा करने की मिली इजाजत, इन शर्तों का सख्ती से करना होगा पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, ढाई दिन में खत्म की भूख हड़ताल
सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, ढाई दिन में खत्म की भूख हड़ताल
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया तो कॉकरोच जनता पार्टी ने कसा तंज, कहा- 'मामला शिक्षा मंत्री का और...'
सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया तो कॉकरोच जनता पार्टी ने कसा तंज, कहा- 'मामला शिक्षा मंत्री का और...'
CJP Protest LIVE: संसद भवन के सामने प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले, CJP बोली- 'दमन के बजाय...'
LIVE: संसद भवन के सामने प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले, CJP बोली- 'दमन के बजाय...'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
क्या है Ferran Torres का भारत से कनेक्शन? जिसके गोल से स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप खिताब; जानिए
क्या है Ferran Torres का भारत से कनेक्शन? जिसके गोल से स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप खिताब; जानिए
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget