एक्सप्लोरर

CM Yogi Oath Ceremony: योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में अखिलेश यादव शामिल होंगे या नहीं, खुद दिया जवाब

CM Yogi Oath Ceremony: अखिलेश यादव को उम्मीद थी कि इस बार आरएलडी और छोटे दलों के साथ गठबंधन कर वो बीजेपी को कड़ी टक्कर देंगे, लेकिन नतीजे उनकी उम्मीद से अलग आए.

CM Yogi Oath Ceremony: योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर शपथ लेने जा रहे हैं. 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ लखनऊ में शपथ लेंगे. जिसकी तैयारियां चल रही हैं, इस शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता और बीजेपी के हजारों समर्थक शामिल होंगे. इसी बीच अब शपथ ग्रहण को लेकर अखिलेश यादव की तरफ से एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने ये बताया है कि वो इस शपथ समारोह में जाएंगे या नहीं. 

अखिलेश यादव ने लगाया अटकलों पर विराम 
दरअसल अखिलेश यादव को उम्मीद थी कि इस बार आरएलडी और छोटे दलों के साथ गठबंधन कर वो बीजेपी को कड़ी टक्कर देंगे, लेकिन नतीजे उनकी उम्मीद से अलग आए. बीजेपी ने फिर भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की. जिसके बाद शपथ ग्रहण को लेकर अटकलें शुरू हैं. जिनमें कहा जा रहा था कि योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में अखिलेश यादव को न्योता दिया जा सकता है. लेकिन अब खुद अखिलेश की तरफ से इसे लेकर बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि, मुझे नहीं लगता है कि मैं शपथ ग्रहण में जाऊंगा. ना मुझे बुलाया जाएगा. 

यानी अखिलेश यादव को उम्मीद है कि 25 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए उन्हें न्योता नहीं दिया जाएगा. वहीं अगर न्योता दिया भी जाता है तो अखिलेश ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है. यानी उन तमाम अटकलों पर अखिलेश यादव ने विराम लगा दिया है, जिनमें उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की बात कही जा रही थी. 

बीजेपी ने दर्ज की बड़ी जीत
बता दें कि बीजेपी ने कुल सीटों में से अकेले 255 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं समाजवादी पार्टी 111 सीटों पर सिमट गई. सपा की सहयोगी पार्टी आरएलडी को 8 सीटों पर जीत मिली. जिसके बाद बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और अब सीएम योगी शपथ लेने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस बार मंत्रिमंडल में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं. कई महिलाओं को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है, वहीं कुछ नए चेहरे भी योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में नजर आ सकते हैं. जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को देखते हुए भी मंत्रियों का चुनाव किया जा सकता है.  

ये भी पढ़ें -

उत्तराखंड की सियासत के 'फायर', बीजेपी के 'फ्लावर', हारकर भी कैसे बाजीगर बने पुष्कर सिंह धामी

पंजाब में भगवंत मान ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं...'
पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं परिवार मानता हूं'
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget