एक्सप्लोरर

इंतजार खत्म: 30 जून को श्लोका मेहता को अंगूठी पहनाएंगे आकाश अंबानी, इनविटेशन कार्ड वायरल

मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं, जिनमें आकाश सबसे बड़े हैं. आकाश अंबानी और उनकी बहन ईशा जुड़वां हैं. आकाश अंबानी रिलायंस जियो ग्रुप में मुख्य रणनीतिकार हैं. वह रिलायंस जियो के बोर्ड में भी शामिल हैं.

मुंबई: देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे आकाश अंबानी इस महीने की 30 तारीख को श्लोका मेहता से सगाई करने वाले हैं. आकाश अंबानी की सगाई का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों की सगाई 30 जून को मुंबई में होगी. इससे पहले इसी साल 24 मार्च को गोवा में दोनों की प्री-एगेंजमेंट सेरेमनी हुई थी. क्या हैं वायरल हो रहे कार्ड की खूबियां? आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई के लिए एक डिडिटल इनविटेशन कार्ड तैयार किया गया है. कार्ड में श्लेाका और आकाश अंबानी की तस्वीरें भी लगाई गई हैं. कार्ड में सगाई की तारीख और समय के बारे में बताया गया है. इस कार्ड में फिल्म काईपोचे के गाने ‘शुभारंभ’ को बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर इस्तेमाल किया गया है. यहां देखें कार्ड का वीडियो-

A post shared by ABP News (@abpnewstv) on

आकाश अंबानी के बारे में जानिए मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं, जिनमें आकाश सबसे बड़े हैं. आकाश अंबानी और उनकी बहन ईशा जुड़वां हैं. आकाश अंबानी रिलायंस जियो ग्रुप में मुख्य रणनीतिकार हैं. वह रिलायंस जियो के बोर्ड में भी शामिल हैं. आकाश बचपन में क्रिकेटर बनना चाहते थे. उन्होंने अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. आकाश आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम और फुटबॉल लीग आईएसएल से भी जुड़े हैं. श्लोका मेहता के बारे में जानिए श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं. श्लोका ने अमेरिका के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में मानवशास्त्र से ग्रेजुएशन किया है. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स में कानून से मास्टर डिग्री ली है. श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन सामाजिक और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करती हैं. आकाश और श्लोका बचपन के दोस्त हैं. साथ ही दोनों ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है. आकाश अंबानी की बहन ईशा की शादी भी इसी साल बता दें कि मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी इस साल के आखिर में पीरामल ग्रुप के चेयरमैन आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी. आनंद, पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे हैं और पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से पढ़ें हैं. खास बात ये है कि लड़का-लड़की एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं, दोस्ती है और दोनों परिवारों का रिश्ता करीब 40 साल पुराना है. दोनों परिवारों के बीच 4 दशकों की ये दोस्ती अब रिश्तेदारी में बदलने जा रही है. आनंद पीरामल भारत की मशहूर रियल एस्टेट कंपनियों में से एक पीरामल रियल्टी के संस्थापक हैं. इंतजार खत्म: 30 जून को श्लोका मेहता को अंगूठी पहनाएंगे आकाश अंबानी, इनविटेशन कार्ड वायरल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget