एक्सप्लोरर

डिप्टी जेलर की हत्या के लिए मांग रहा था AK-47, स्पेशल सेल ने किया गिफ्तार- ऑडियो वायरल होने के बाद मिला सुराग

तिहाड़ जेल में अंकित गुर्जर नामक बदमाश की हत्या का बदला लेने के लिए डिप्टी जेलर की हत्या की साजिश रची जा रही थी. ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस को मिला सुराग.

तिहाड़ जेल में अंकित गुर्जर नामक बदमाश की हत्या का बदला लेने के लिए डिप्टी जेलर की हत्या की साजिश रची जा रही थी. अंकित गुर्जर का साथी डिप्टी जेलर को मारने के लिए एके-47 का बंदोबस्त कर रहा था. इससे पहल आरोपी कोई कदम उठा पाता, दिल्ली पुलिस को इसकी भनक लग गयी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम सतेंदर उर्फ सत्ते है. उसके खिलाफ 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं.

कैसे मिला पुलिस को सुराग

असल में सतेंदर ने किसी को कॉल की थी, जिसे वह अजय गुर्जर के नाम से पुकार रहा था. अजय से वह एके-47 का बंदोबस्त करने के लिए कह रहा था. सतेंदर फोन पर कह रहा था कि अंकित गुर्जर को जेल के अंदर बेरहमी से मार दिया गया. डिप्टी जेलर इसके लिए जिम्मेदार है. उसकी हत्या एके-47 से ही करेगा. ये फोन कॉल वायरल हो गयी और पुलिस तक पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस कॉल करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई और उसे गिरफ्तार कर लिया.

क्या है मामला

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि स्पेशल सेल को एक ऑडियो क्लिप मिली थी, जिसमें सतेंद्र उर्फ सत्ते किसी शख्स से AK-47 का इंतजाम करने के लिए कह रहा था. कॉलर ने ये भी कहा कि वह हाल ही में जेल के भीतर हुई अंकित गुर्जर की हत्या का बदला जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट से लेना चाहता है. जेल के भीतर 4 अगस्त को अंकित गुर्जर की मौत हुई थी. इसे लेकर हरि नगर थाने में हत्या का मामला भी दर्ज हुआ है. कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान स्पेशल सेल कर रही थी. लगभग 10 दिनों की मेहनत के बाद पुलिस को मालूम हुआ कि ऑडियो में जो व्यक्ति एके-47 मांग रहा है, वह सतेंदर उर्फ सत्ते है, जो अजय गुर्जर बात कर रहा है. पुलिस ने लगातार इन पर नजर रखना शुरू किया. इस दौरान पुलिस को सतेंदर के चिराग दिल्ली पहुंचने की सूचना मिली. एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार की टीम ने सतेंदर को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल और 6 कारतूस बरामद किये गए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है.

डिप्टी जेलर को मानता है अंकित का हत्यारा

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट पर हमला करने की साजिश रच रहा था. अंकित गुर्जर उसका साथी था और इस हत्या के लिए वह जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट को सबक सिखाना चाहता था. ऑडियो क्लिप में जिससे वह एके-47 मांग रहा था, वह शख्स पलवल का रहने वेला अजय गुर्जर है.

अंकित के साथ मिलकर हत्या कर चुका है सत्ते

पुलिस का कहना है कि आरोपी सत्ते दक्षिणी दिल्ली के रोहित चौधरी गैंग का सदस्य है. इस गैंग की प्रिंस तेवतिया गैंग से रंजिश चल रही है. 6 मई 2019 को सतेंदर, अंकित गुर्जर और रोहित चौधरी ने साकेत इलाके में प्रिंस की हत्या कर दी थी. आरोपी सत्ते 16 जुलाई को 3 महीने की अंतरिम जमानत पर जेल से रिहा हुआ था.

Delhi Rain: दिल्ली एनसीआर में रात से झमाझम बारिश जारी, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'a
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
संसद में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन! अमित शाह को घेरा, राम मंदिर से कश्मीर तक सरकार पर ताबड़तोड़ सवाल
संसद में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन! अमित शाह को घेरा, राम मंदिर से कश्मीर तक सरकार पर ताबड़तोड़ सवाल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget