एक्सप्लोरर

इस्तीफे के बाद भावुक हुए अजित पवार, कहा- घोटले में शरद पवार का नाम आने से दुखी

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अजित पवार ने शरद पवार के घर जानकर उनसे मुलाकात की थी. चुनावी तैयारियों के बीच अजित पवार के इस तरह इस्तीफे से पार्टी में खलबली मची हुई है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अजित पवार के घर बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की.

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले पवार की पार्टी एनसीपी में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा. बैंक घोटाले में शरद पवार का नाम आने के बाद उनके भतीजे अजित पवार ने कल विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था. विधायक पद से इस्तीफे के बाद आज जब अजित पवार प्रेस कॉन्फ्रेंस लिए सामने आए तो खुद पर लगे आरोपों पर सफाई देते-देते भावुक हो गए. अजित पवार ने कहा कि बैंक घोटले में मेरे नाम की वजह से शरद पवार का नाम आया, ये देखकर मैं बहुत दुखी हूं. उन्होंने कहा कि इस केस में पिछले पांच साल से मेरे खिलाफ जांच चल रही है और पता नहीं ये कब तक चलेगी.

अजित पवार ने मीडिया से कहा, ''शरद पवार का इस बैंक से कोई संबंध नहीं है, मुझे लगता है कि उनका इसलिए खींचा गया क्योंकि मैं उनका रिश्तेदार हूं. मेरी वजह से शरद पवार और एनसीपी का नाम बदलान हो रहा है. यही कारण है कि मैंने उनसे (शरद पवार) से पूछे बिना इस्तीफा दे दिया. मैं बिना पूछे इस्तीफा दिया, इससे मेरे शुभचिंतकों को दुःख हुआ इसके लिए मैं माफी मांगता हूं.''

अजित पवार ने कहा, ''हम सभी महाराष्ट्र राज्य कॉपरेटिव बैंक में डायरेक्टर थे. नई कमेटी निर्विरोध चुनकर आई. इस मामले में 1088 करोड़ रुपए को अनियमितता की बात सदन में कही गई थी. जिस बैंक में 11500 करोड़ का सेविंग है उसमें 25000 करोड़ का भ्रस्टाचार कैसे हो सकता है. सरकार अपना विशेषाधिकार का उपयोग कर एनपीए घोषित संस्थाओं की मदद करती है. हाल ही में देवेंद्र फडनविस सरकार ने भी 4 सहकारी संस्थाओं को इस प्रकार मदद की. कई बार तय तरीके से हटकर मदद करनी पड़ती है, यह अधिकार है और हमने भी यही किया.''

चुनावी माहौल में शरद पवार को मिला शिवसेना का साथ उधर, भ्रष्टाचार के केस में शरद पवार पर ईडी के एक्शन पर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से सवाल उठाए हैं. उद्धव ने कहा कि ऐसे हालात बाला साहेब के समय भी आए थे लेकिन कोर्ट में केस बंद हो गया था. उद्धव ठाकरे ने शरद पवार के केस पर कहा कि वह कोर्ट से जल्द बरी हो जाएंगे क्योंकि उन्हें फंसाया जा रहा है. ऐसे हालात बालासाहब के समय भी आए थे लेकिन कोर्ट में केस बंद हुआ.

बता दें कि राज्य की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने पिछले महीने ही एक केस दर्ज किया था. इसी आधार पर ईडी ने भी शरद पवार और अजीत पवार सहित कई नेताओं पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले PM नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले PM नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget