एक्सप्लोरर

कांग्रेस NRC के खिलाफ, इसीलिए शुरु नहीं की थी इसकी प्रक्रिया-अजय माकन

एनआरसी को लेकर बीजेपी द्वारा लगाए गए कांग्रेस पर आरोपों का जवाब देने के लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेता अजय माकन को मैदान में उतारा. अजय माकन ने बीजेपी द्वारा लगाए गए आरोपों को नकारते हुए तमाम सवालों के जवाब दिए.

नई दिल्ली: एनपीआर को एनआरसी के उद्देश्य से अपडेट करने की अनुमति के कांग्रेस के आरोपों के बीच बीजेपी ने पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम और पूर्व गृह राज्य मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के बयानों को सामने रखा तो, कांग्रेस पार्टी ने इसका जवाब देने के लिए पूर्व गृह राज्य मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन को मैदान में उतारा है.

अजय माकन ने दावा किया कि यूपीए सरकार के दौरान एनपीआर की प्रक्रिया की शुरुआत उन्होंने ही की थी मगर उस समय एनपीआर संयुक्त राष्ट्र की परिभाषा के मुताबिक यूजुअल रेजिडेंट्स यानी सामान्य नागरिकों के लिए ही किया जा रहा था. माकन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कभी भी इसका इस्तेमाल एनआरसी के लिए नहीं किया ना ही ऐसा कोई इरादा रखते थे. यही वजह थी कि अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार में शुरु की गई नागरिकों को नया आई कार्ड देने की प्रक्रिया तक को यूपीए सरकार ने संबधित समिति के प्रस्ताव पर पूरी तरह से रोक दिया था.

माकन ने ये भी दावा किया कि जितेंद्र सिंह ने संसद को जानकारी दी थी वो केवल 2003 में कानून में हुए संशोधन की जानकारी थी, अगर सरकार चाहे तो इसका इस्तेमाल एनआरसी के लिए भी कर सकती है, मगर कांग्रेस सरकार ने ऐसा नहीं किया. यही नहीं माकन ने बीजेपी के आरोपों के जवाब में ये भी कहा कि पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम के भी जिस बयान को दिखाया जा रहा है उसमें वो केवल आज नागरिकों की मारफत बात कर रहे हैं ना कि एनआरसी की किसी प्रक्रिया की.

कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन ने कहा कि मोदी सरकार ने 2019 के सितंबर महीने में जो एनपीआर के लिए प्री-टेस्ट कराया था, उसके फॉर्म में से लोगों के मोबाइल नंबर, ड्राइविंग लाईसेंस नंबर और आधार नंबर जैसी जानकारियां भी मांगी गईं थी. उन्होंने आगे कहा कि इस फॉर्म के माध्यम से नागरिकों से उनके माता-पिता के जन्मतिथि के साथ उनके जन्मस्थान की जानकारी भी मांगी गई. इससे ये साफ जाहिर होता है कि सरकार की मंशा एनपीआर के जरिए एनआरसी लागू करने की है वरना सरकार आधिकारिक तौर पर इस प्री-टेस्ट में इस्तेमाल फॉर्म को नकार क्यों नहीं देती.

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़: नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का कब्जा, 10 में 7 नगर निगमों पर बजाया जीत का डंका बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाली सावित्रीबाई फुले अब बनाएंगी खुद की पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
'चीन से टकराव', ITBP डीजी के बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'चीन से टकराव', ITBP डीजी के बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब दिल्ली से...' योगेंद्र यादव का आंदोलन को लेकर बड़ा ऐलान
'ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब दिल्ली से...' योगेंद्र यादव का आंदोलन को लेकर बड़ा ऐलान
प्रशांत भूषण ने अब किस पर लगाए आरोप? बोले- 'लोकतंत्र का मजाक उड़ाया...'
प्रशांत भूषण ने अब किस पर लगाए आरोप? बोले- 'लोकतंत्र का मजाक उड़ाया...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget