एक्सप्लोरर

अजय माकन ने अपने इस्तीफे से इनकार नहीं किया, बोले- सेहत को लेकर नेतृत्व को बता चुका हूं

माकन 2015 से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं. दिल्ली नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी हार के बाद भी उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी, तब भी पार्टी ने उसे ठुकरा दिया था.

नई दिल्ली: दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे पर पेंच फंसता ही जा रहा है. मौजूदा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने अपने इस्तीफे की बात से इनकार नहीं किया है, जबकि पार्टी इसका खंडन कर चुकी है. विदेश से इलाज कराकर लौटे अजय माकन ने कहा कि उन्होंने नेतृत्व को अपने इस्तीफे से अवगत करा दिया है. उन्होंने कहा, ''मेरा स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं है, मैंने नेतृत्व को इससे अवगत करा दिया है.''

हालांकि, अजय माकन ने ये जरूर कहा कि पार्टी के आदेश का पालन करूँगा. जब माकन से ये सवाल किया गया कि आखिर उनका इस्तीफा माना जाए या नहीं तो उन्होंने कहा, 'इसका मतलब आप खुद निकालें'!

आपको बता दें कि बीते मंगलवार को अजय माकन के इस्तीफे की खबर आई थी, जिसके दूसरे दिन यानी बुधवार को कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से खंडन किया गया. कांग्रेस नेता पीसी चाको ने अजय माकन की खराब सेहत की बात तो कही लेकिन इस्तीफे की खबर का पूरी तरह खंडन किया. तब माकन इलाज के लिए दिल्ली से बाहर थे.

माकन 2015 से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं. दिल्ली नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी हार के बाद भी उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी, तब भी पार्टी ने उसे ठुकरा दिया था.

AAP से गठबंधन के खिलाफ हैं माकन अंदर खाने ये चर्चा चलती रहती है कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है, लेकिन माकन इस संभावित गठबंधन के घोर विरोधी हैं. उन्होंने खुलकर कहा था कि जबतक वो अध्यक्ष हैं, तब तक गठबंधन नहीं होगा. सियासी गलियारों में ये चर्चा रहती है कि क्या माकन इसी संभावित गठबंधन से कहीं नाराज़ तो नहीं हैं.

यह भी पढ़ें-

रांची: पीएम मोदी ने लॉन्च की 'आयुष्मान भारत योजना', जानिए- इस स्कीम की ABCD

राफेल डील: जेटली का राहुल पर पलटवार, कहा- पहले से कैसे पता था कि फ्रांस से बयान आने वाला है?

रेवाड़ी गैंगरेप: आरोपी आर्मी जवान पंकज सहित दो को SIT ने गिरफ्तार किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget