एक्सप्लोरर

सोशल डिसटेंसिंग: अब मिडिल सीट भी बुक कर सकेंगी एयरलाइंस, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया आदेश

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी एयरलाइंस को विमान की मिडिल सीट भी बुक करने की अनुमति दे दी है. इससे पहले कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने मिडिस सीट बुक करने पर रोक लगाई थी.

मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को सभी एयरलाइंस को मिडिल सीट भी बुक करने की इजाज़त दे दी. हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि सभी एयरलाइंस को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए.

सोमवार को जस्टिस एसजे कथावल्ला और जस्टिस एसपी तावड़े की बेंच ने एयर इंडिया के पायलट देवेन कनानी द्वारा दायर याचिका में उठाए गए अंशों को स्वीकार करने से इंकार कर दिया. बता दें कि कनानी ने याचिका में कहा था कि सभी एयरलाइंस को कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट्स में बीच की सीट खाली रखनी चाहिए.

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि एयरलाइंस इस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सही दिशा में काम कर रही हैं. कोर्ट ने एयरलाइंस को अनुमति देते हुए कहा कि वे अब बीच की सीट को भी बुक कर सकती हैं. लेकिन उन्हें DGCA के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा.

देवेन कनानी ने अपनी याचिका में कहा था कि एयर इंडिया कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए ज़रूरी गाइडलाइंस का उल्लंघन कर रहा है. हालांकि, एयर इंडिया ने इसका विरोध किया था और कोर्ट से कहा था कि वो DGCA के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कर रहा है.

मुंबई एयरपोर्ट पर अब होगा 100 फ्लाइट्स का संचालन

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई एयरपोर्ट प्रबंधन को अब 100 फ्लाइट्स का संचालन करने की अनुमति दे दी है. कोरोना वायरस के कारण अभी तक मुंबई में सिर्फ 50 फ्लाइट्स के संचालन की अनुमति थी.

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) ने कहा कि 16 जून से एयरपोर्ट को 100 घरेलू विमानों को लैंडिंग और टेकऑफ कराने की इजाजत मिल गई है. इसमें से 50 लैंडिंग और 50 डिपार्चर फ्लाइट्स हैं.

छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन करने वाली संस्था मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कहा, 'सरकार के इस फैसले से व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी.'

25 से मुंबई में शुरू हुई थी विमान सेवा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई में 25 मई से विमान सेवा की शुरुआत हुई थी. तब से ही यहां से कुल 50 डोमेस्टिक फ्लाइट्स का संचालन हो रहा था, जिसमें 25 लैंडिंग और 25 डिपार्चर फ्लाइट्स थीं.

यह भी पढ़ें- 

ओड़िशा में होगी डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग, कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद सरकार का फैसला

जम्मू-कश्मीर: 10वीं में सांबा की हरमीत कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, कहा- गोलाबारी से होती हैं दिक्कतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget