एक्सप्लोरर

अहमदाबाद प्लैन क्रैश के बाद एयर इंडिया ने हटाई X की डीपी

Air India Plane Crash: एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि मैं बहुत दुख के साथ पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही AI की उड़ान संख्या एआई 171 आज दुखद दुर्घटना का शिकार हो गई.

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया. इस विमान में 242 यात्री सवार थे. इस बड़ी दुर्घटना के बाद एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से अपनी डीपी और बैकग्राउंड पिक्चर हटा दी है. अब ये ब्लैक दिख रही है. 

हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फिलहाल परिचालन बंद है और सभी उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है.

अहमदाबाद प्लैन क्रैश के बाद एयर इंडिया ने हटाई X की डीपी

एयर इंडिया के चेयरमैन ने जताया दुख

एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने विमान हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा, मैं बहुत दुख के साथ पुष्टि करता हूं कि एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, आज एक दुखद हादसे का शिकार हो गई. हमारी शोक संवेदनाएं इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं. इस समय, हमारा मुख्य ध्यान प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को सहायता प्रदान करने पर है. हम आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता व देखभाल प्रदान कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, जैसे-जैसे हमें और सत्यापित जानकारी मिलेगी, हम आगे के अपडेट साझा करेंगे.

कैप्टन सुमित सभरवाल उड़ा रहे थे प्लेन

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, एयर इंडिया में सवार केबिन क्रू के 12 सदस्यों में कैप्टन सुमित सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी शामिल थे. पता चला है कि विमान का संचालन कैप्टन सुमित सभरवाल कर रहे थे, जिनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे. कैप्टन सुमित सभरवाल एक एलटीसी हैं और उनके पास 8200 घंटे का उड़ान अनुभव है. को-पायलट के पास 1100 घंटे का उड़ान अनुभव था.

उड़ान भरने के तुरंत बाद ही क्रैश हो गया प्लेन

एटीसी के मुताबिक, विमान ने अहमदाबाद से भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर रनवे 23 से उड़ान भरी थी. विमान ने एटीसी को मेडे कॉल दिया, लेकिन इसके बाद एटीसी के कॉल का विमान से कोई जवाब नहीं मिला. रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की सीमा के बाहर जमीन पर गिर गया. प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया. 

ये भी पढ़ें: Air India Plane Crash: कितने भारतीय, कितने ब्रिटिश और कितने कनेडियन? एयर इंडिया ने दी 230 यात्रियों की पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार-EC के खिलाफ हुईं इंडिया गठबंधन की 23 पार्टियां, CJI सूर्यकांत को चिट्ठी लिखकर कहा- 'सुप्रीम कोर्ट की ये...'
सरकार-EC के खिलाफ हुईं इंडिया गठबंधन की 23 पार्टियां, CJI सूर्यकांत को चिट्ठी लिखकर कहा- 'सुप्रीम कोर्ट की ये...'
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत! जमानत पर नहीं लगाई रोक, कहा- 'अपराध कितना भी गंभीर क्यों न हो...'
सोनम रघुवंशी को SC से राहत! जमानत पर नहीं लगाई रोक, कहा- 'अपराध कितना भी गंभीर क्यों न हो...'
Drug Racket: स्पीड पोस्ट से घर-घर पहुंच रहा था गांजा! 21 राज्यों में फैले ड्रग्स नेटवर्क ने उड़ाई पुलिस की नींद
स्पीड पोस्ट से घर-घर पहुंच रहा था गांजा! 21 राज्यों में फैले ड्रग्स नेटवर्क ने उड़ाई पुलिस की नींद

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget