एक्सप्लोरर

Air India Plane Crash Video: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जिंदा बचा शख्स, वीडियो में दिखा करिश्मा, हादसे के बाद उठा और चलने लगा

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में जिंदा बचने वाले शख्स का नाम विश्वास कुमार रमेश है.  वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विमान हादसे के बाद विश्वास कुमार रमेश बिना किसी सहारे के अपने आप चल रहे हैं.

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून,2025) को एयर इंडिया का एक बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक 241 लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस भीषण विमान हादसे में एक शख्स चमत्कारिक रूप से बच गया. हादसे में जिंदा बचा शख्स ब्रिटेन का नागरिक है.

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में जिंदा बचने वाले 40 वर्षीय शख्स का नाम विश्वास कुमार रमेश है.  वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विमान हादसे के बाद विश्वास कुमार रमेश बिना किसी सहारे के अपने आप चल रहे हैं. इस तरह के भीषण विमान हादसे में उनकी जान बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है. 

लोगों ने पकड़ा और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

विश्वास कुमार रमेश ने बताया कि वो उठकर जा रहे थे तो लोगों ने उनके पकड़ कर एंबुलेंस में डाला और अस्पताल पहुंचाया. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा, "पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला. उस शख्स को अस्पताल ले जाया गया और वहां उसका इलाज चल रहा है. अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद विमान हादसे में जिंदा बचे विश्वास कुमार रमेश ने कहा, 'उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद तेज आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह सब बहुत जल्दी हुआ. जब मैं उठा तो मेरे चारों तरफ लाशें बिखरी पड़ी थीं.' 

उन्होंने कहा, 'मैं डर गया और वहां से भागा. मेरे चारों तरफ विमान के टुकड़े बिखरे पड़े थे.' गौरतलब है कि ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश अपने परिवार से मिलने के लिए भारत आए थे. उनके साथ प्लेन पर भाई अजय कुमार रमेश (45) भी सवार थे. उनका भाई भी ब्रिटेन वापस जा रहा था. हालांकि, अभी तक उनके भाई के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. विश्वास ने बताया कि वह 20 सालों से लंदन में रह रहे हैं. उनकी पत्नी और बच्चे भी लंदन में ही रहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget