एक्सप्लोरर

'टेक-ऑफ होते ही रुक गया, हरी-लाल बत्तियां जलीं और फिर एयरहोस्टेस...', एअर इंडिया विमान हादसे से पहले 30 सेकेंड में क्या-क्या हुआ, विश्वास कुमार ने बताया

विश्वास कुमार रमेश ने कहा कि उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि वह इस खतरनाक विमान हादसे में बच गए हैं, जिसने 265 लोगों की जान ले ली.

एअर इंडिया विमान हादसे के इकलौते सर्वाइवर विश्वास कुमार रमेश ने बताया है कि फ्लाइट के क्रैश होने से ठीक 30 सेकेंड पहले क्या-क्या हुआ था. उन्होंने बताया कि विमान से बाहर कूदने के बावजूद उनको इसलिए कुछ नहीं हुआ क्योंकि वह जहां बैठे थे प्लेन का वो हिस्सा जमीन पर गिरा. उन्होंने बताया कि सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया.

अहमदाबाद से एअर इंडिया की AI171 फ्लाइट 12 जून को लंदन जा रही थी, लेकिन टेक ऑफ के कुछ सेकेंड बाद ही वह क्रैश हो गई. विमान में सवार क्रू मेंबर और पायलट समेत सभी 241 लोगों की मौत हो गई थी. रमेश इकलौते इंसान हैं जो इस भयावह हादसे में बचे. उनका कहना है कि उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि कैसे वह चमत्कारिक रूप से उस हादसे में बच गए हैं जिसमें 265 लोगों की जान चली गई है. प्लेन का एक हिस्सा मेडिकल कॉलेज की मेस पर गिरा, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों की भी जान गई है.

रमेश ब्रिटिश नागरिक हैं और लीसेस्टर में रहते हैं. उन्होंने कहा कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक के लिए नौ घंटे की यात्रा पूरी करने के लिए विमान उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद रुक गया और हरी और सफेद बत्तियां जल उठीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती रमेश से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा.

डीडी न्यूज को दिए इंटरव्यू में रमेश ने कहा, 'यह सब मेरी आंखों के सामने हुआ. मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं कैसे बच गया.' उन्होंने कहा, 'एक पल के लिए मुझे लगा कि मैं मरने वाला हूं, लेकिन जब मेरी आंखें खुलीं तो मैं जीवित था. मैंने सीट से अपनी बेल्ट खोली और बाहर निकल आया.'

रमेश ने कहा, 'मेरी आंखों के सामने एयरहोस्टेस और अंकल-आंटियों की मौत हो गई. एक मिनट के भीतर ऐसा लगा कि विमान रुक गया है. हरी और सफेद बत्तियां जल रही थीं. ऐसा लग रहा था कि वे विमान को और अधिक गति देने के लिए दौड़ लगा रही हैं और विमान एक इमारत से टकरा गया.'

रमेश अहमदाबाद-लंदन AI171 फ्लाइट ऑपरेट करने वाले 12 साल पुराने बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की सीट संख्या 11A पर बैठे थे, ये एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान की इकोनॉमी क्लास की पहली पंक्ति की छह सीटों में से एक है. सीट मानचित्र के अनुसार, यह आपातकालीन निकास के पास एक खिड़की वाली सीट थी और विमान के फ्लाइट अटेंडट के लिए बनाए गए स्थान से सटी हुई थी.

रमेश ने बताया कि प्लेन में वह जहां बैठे थे, वो हिस्सा हॉस्टल से नहीं टकराया, जिससे वह मलबे से दूर जा सके. उन्होंने कहा, 'विमान में जहां मैं बैठा था वह हिस्सा जमीन पर गिरा. मेरे पास थोड़ी जगह थी. जब दरवाजा खुला, तो मैं एक जगह ढूंढ़ पाया और भाग निकला. मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि मैं जिंदा हूं. आग में मेरा बायां हाथ जल गया, लेकिन मैं दुर्घटनास्थल से बाहर निकल आया. मुझे यहां अच्छा इलाज मिला.'

रमेश मूल रूप से केंद्रशासित क्षेत्र दमन दीव के निवासी हैं और ब्रिटेन की राजधानी लंदन से 140 किलोमीटर दूर लीसेस्टर में रहते हैं. दुर्घटनाग्रस्त विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे और उनकी भी इस हादसे में मृत्यु हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
PM मोदी ने अंतिम पंघाल को सिल्वर जीतने पर दी बधाई, एशियन गेम्स में भारत का दबदबा
PM मोदी ने अंतिम पंघाल को सिल्वर जीतने पर दी बधाई, एशियन गेम्स में भारत का दबदबा
क्या BJP जॉइन करेंगे हुमायूं कबीर? कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिया जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगे हुमायूं कबीर? कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिया जवाब
ईरान के राष्ट्रपति ने छुए थे जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर? खुद बताया सच
ईरान के राष्ट्रपति ने छुए थे जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर? खुद बताया सच

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
'पटना और दिल्ली को पता ही नहीं छपरा डूब गया', पप्पू यादव बोले- 5 दिन से लोग भूखे
'पटना और दिल्ली को पता ही नहीं छपरा डूब गया', पप्पू यादव बोले- 5 दिन से लोग भूखे
'दस का दम' होस्ट करने से डर रहे थे सलमान खान, पिता सलीम खान ने बढ़ाया हौसला- 'भरोसा रखो'
'दस का दम' होस्ट करने से डर रहे थे सलमान खान, पिता सलीम खान ने बढ़ाया हौसला- 'भरोसा रखो'
शुभमन गिल ने की धोनी-गांगुली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास
शुभमन गिल ने की धोनी-गांगुली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती
ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती
पशुपालकों को बिना जमानत 2 लाख रुपये तक लोन, ऐसे बनवाएं KCC
पशुपालकों को बिना जमानत 2 लाख रुपये तक लोन, ऐसे बनवाएं KCC
Embed widget