एक्सप्लोरर

‘एयर इंडिया वन' पहुंचा दिल्ली, विश्व के सबसे ताकतवर नेताओं के समकक्ष हुई भारतीय पीएम की सुरक्षा

‘एयर इंडिया वन' का इस्तेमाल राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अपनी यात्राओं के लिए करेंगे. गुरुवार को यह विमान अमेरिका से नई दिल्ली पहुंचा.

नई दिल्ली: सिर्फ़ भारतीय राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के इस्तेमाल के लिए विशेष तौर पर बनाया गया ख़ास विमान ‘एयर इंडिया वन’ अमेरिका से चल कर आज, गुरुवार को, दोपहर ठीक 3 बज के 15 मिनट पर देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरगांधी एयरपोर्ट पर पहुंचा.

भारत के लिए गर्व का नया अध्याय एबीपी न्यूज़ ने इसकी लैंडिंग से ठीक पहले इसकी तस्वीरें अपने कैमरे में दर्ज कीं. तमाम सुरक्षा सुविधाओं से लैस ये एयर इंडिया वन विमान भारत के लिए गर्व का एक नया अध्याय ले कर आया है. अब भारत भी दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिनके राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री विश्व के सबसे सुरक्षित विमानों में चलते हैं.

अमेरिका की कम्पनी बोईंग ने बनाया है एयर इंडिया वन को अमेरिका की विमान निर्माण कम्पनी बोईंग ने बनाया है और कम्पनी की ओर से इसका तकनीकी नाम बोईंग 777 यानी बी 777 है. तकनीकी रूप से इस विमान को भारत की सरकारी एयरलाईन कम्पनी एयर इंडिया ने ख़रीदा है जिसके कारण इसे एयर इंडिया वन नाम दिया गया है. भारत के प्रथम तीन शीर्ष नागरिकों के इस्तेमाल के लिए होने के कारण इसे ‘वन’ की पदवी दी गई है.

एयर इंडिया वन की विशेषताएं- 1. एयर इंडिया वन विमान में एंटी मिसाइल उपकरण जैसे रडार, जैमर, फ़्लेयर्स और मिसाइल असेस्मेंट सिस्टम लगे हैं. इनके चलते आतंकवादी या दुश्मन देश के मिसाइल की दूरी, गति, और अक्षांश आदि की पूरी जानकारी मिल जाती है और तत्काल ही उसे फ़्रीज़ किया जा सकता है.

2. एयर इंडिया वन में इंफ्रा रेड नेविगेशन सिस्टम के सिग्नल को ध्वस्त करने वाला मिरर बॉल सिस्टम लगा होता है जो किसी भी मिसाईल इस विमान की दिशा में बढ़ने नहीं देता.

3. एयर इंडिया वन विमान में बात चीत और वीडियो कॉनफ़्रेंसिंग के लिए हॉट लाईन की व्यवस्था की गई है जो इसरो के मार्फ़त उपलब्ध कराए गए सुरक्षित और एक्सक्लूसिव सैटेलाइट सिग्नल से काम करती है जिसके कारण ये एंड टु एंड एंक्रिप्टेड होता है.

4. एयर इंडिया वन को वायु सेना के अधिकार क्षेत्र में दिया गया है. इसमें एयर इंडिया के पायलट नहीं होंगे बल्कि इसे भारतीय वायु सेना के अनुभवी पायलट उड़ाएँगे जिन्हें युद्ध स्थितियों से निपटने और कुशलता से विमान को बचा ले जाने की ट्रेनिंग दी जाती है.

5. एयर इंडिया वन विमान के मेंटेनेंस का काम एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL) को दिया गया है.

6. बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति 1990 से ही जिस ‘एयर फ़ोर्स वन’ नाम के ख़ास विमान में चलते हैं वो दुनिया भर में अमेरिकी सत्ता का प्रतीक बन चुका है. इसे भी बोईँग कम्पनी ने ही बनाया है और इसका तकनीकी नाम बोईँग 747-200B है. इस पर एयर फ़ोर्स वन तभी लिखा होता है जब अमेरिका के राष्ट्रपति इसे इस्तेमाल कर रहे होते हैं. इसे अमेरिकी वायुसेना का पायलट ही उड़ाता है. ज़ाहिर है कि अब एयर इंडिया वन को भी दुनिया भर में भारतीय सत्ता के एक प्रतीक के रूप में देखा जाएगा.

बाबरी विध्वंस मामले में कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करने पर पाकिस्तान को भारत की दो टूक, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget