एक्सप्लोरर

J&K के हालातों के मद्देनज़र एयर इंडिया, एयर एशिया-विस्तारा का एलान, रद्द या रिशेड्यूल हुई उड़ान तो मिलेगा पूरा पैसा

जम्मू कश्मीर में वर्तमान हालात के मद्देनजर एयर इंडिया ने 15 अगस्त तक श्रीनगर के लिए अपनी सभी उड़ानों को रिशेड्यूल किए जाने या रद्द किए जाने पर पूरा किराया लौटाने का फैसला किया है. इसी तरह का फैसला कई अन्य एयरलाइन्स कंपनियों ने भी लिया है.

श्रीनगर: एयर इंडिया ने जम्मू-कश्मीर के हालात को देखते हुए अपने यात्रियों की सुविधा के लिए एक फैसला लिया है. कंपनी ने 15 अगस्त तक अपनी सभी उड़ानों के रिशेड्यूल या रद्द होने पर यात्रियों को टिकट के पूरे पैसे लौटाने का निर्णय किया है. एयर इंडिया के अलावा एयर एशिया ने भी इसी तरह की घोषणा दो से पांच अगस्त तक के लिए की है.

इन दोनों के अलावा विस्तारा एयरलाइन्स ने भी 2 से 9 अगस्त तक श्रीनगर से जुड़ी सभी उड़ानों को रद्द या रिशेड्यूल होने की स्थिति में पूरा पैसा लौटाने का एलान किया है.

बता दें कि सरकार ने आतंकी हमले के अलर्ट को देखते हुए राज्य में चल रही अमरनाथ यात्रा को रोकने का फैसला किया है. वहीं कुछ दिनों पहले ही अर्धसैनिक बलों की 100 कंपनियों के 10 हजार जवान बढ़ाने की घोषणा की गई थी. इसके बाद गुरुवार को 281 कंपनियों के और 25 हजार जवानों को कश्मीर में तैनात करने का फैसला लिया गया. इन सभी फैसलों के मद्देनज़र जम्मू-कश्मीर में अफरातफरी का माहौल है और ऐसी स्थिति में अगर कोई भी हवाई यात्रा इन कंपनियों द्वारा कैंसिल किया जाता है तो पूरा पैसा यात्रियों को लौटाया जाएगा.

DGCA की एयरलाइंस को सलाह, श्रीनगर से अतिरिक्त उड़ानों के लिए तैयार रहे

कश्मीर में स्थिति अशांत होने के बीच एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने शुक्रवार को एरलाइंस को सलाह दी कि वे जरूरत पड़ने पर श्रीनगर हवाई अड्डे से अतिरिक्त उड़ानों के संचालन के लिए तैयार रहें. डीजीसीए की यह सलाह, भारतीय सेना की उस सूचना के कुछ ही घंटों के भीतर आयी है, जिसमें सेना ने खुफिया सूचनाओं का हवाला देते हुए कहा था कि पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं. एक सूत्र ने बताया, "डीजीसीए ने एरलाइंसों को सलाह दी है कि वे जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त उड़ानें भरने के लिए तैयार रहें."

रात करीब पौने नौ बजे श्रीनगर हवाई अड्डे पर स्थिति की जांच की गयी और उसे सामान्य पाया गया. ऐसा पाया गया कि अभी अतिरिक्त उड़ानों की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन बाद में अगर जरूरत पड़ती है तो एयरलाइंसों को सलाह दी गयी है कि वे अतिरिक्त उड़ानों के लिए तैयार रहें.

यह भी पढें-

J&K: सरकार की एडवाइजरी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती- कभी ऐसा माहौल नहीं देखा, लोग घबरा गए हैं

शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में आतंकी ढेर, एक जवान भी शहीद

कश्मीर हालात: DGCA की एयरलाइंस को सलाह, श्रीनगर से अतिरिक्त उड़ानों के लिए तैयार रहे

शादी के बाद नुसरत जहां ऐसे कर रही हैं पहली तीज की तैयारियां, पति के साथ शेयर की खास तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget