एक्सप्लोरर

भारत पाकिस्तान में सीजफायर के बाद फ्लाइट शुरू करने को लेकर एयर इंडिया ने दिया अपडेट

एयरपोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से बताया गया कि बदलती परिस्थितियों के कारण 15 मई तक बंद 32 एयरपोर्ट्स तत्काल प्रभाव से एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स के लिए उपलब्ध हैं.

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण देश के कई एयरपोर्ट्स से फ्लाइट रद्द कर दी गई थीं. अब हालात सामान्य होने के बाद उड़ानें फिर से शुरू की जा रही हैं. एयर इंडिया ने सोमवार (12 मई, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि हवाई अड्डों को फिर से खोलने के बारे में विमानन अधिकारियों की अधिसूचना के बाद एयर इंडिया जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए उड़ानें शुरू करने की दिशा में काम कर रही है.

एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए जारी किए नंबर
एयर इंडिया की तरफ से कहा गया कि हम इस समय आपकी समझदारी की सराहना करते हैं क्योंकि हमारी टीमें इन हवाई अड्डों पर परिचालन को सामान्य बनाने के लिए काम कर रही हैं. कृपया आगे की अपडेट के लिए बने रहे. साथ ही किसी अन्य जानकारी के लिए 011-69329333 / 011-69329999 नंबर भी दिया गया है. और अधिक जानकारी के लिए website http://airindia.com पर विजिट कर सकते हैं. 

15 मई तक बंद 32 एयरपोर्ट्स एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स के लिए उपलब्ध
एयरपोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर बताया गया कि बदलती परिस्थितियों के कारण 15 मई तक बंद 32 एयरपोर्ट्स तत्काल प्रभाव से एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स के लिए उपलब्ध हैं. यात्रियों को फ्लाइट्स की जानकारी के लिए एयरलाइन कंपनियों की वेबसाइट देखने के लिए कहा गया है. साथ ही बताया कि एयरपोर्ट्स से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइनों से सीधे फ्लाइट स्टेटस की जांच करके अपडेट रहें.

भारत ने 7 मई, 2025 को पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक कर 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया. भारत ने इस दौरान 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. भारत के इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई. इसके बाद से भारत पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया. 10 मई को दोनों देशों के बीच संघर्ष थमा. 

ये भी पढ़ें:

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान को भारतीय सेना की बड़ी चेतावनी, 'हमारे मिलिट्री बेस एक्टिव, जरूरत पड़ी तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget