एक्सप्लोरर

Indigo Molestation Case: नशे में थे धुत... एयर होस्टेस से छेड़छाड़, पटना में पकड़े गए 2 आरोपी, तीसरे की तलाश में पुलिस

Indigo Molestation Case: इंडिगो की फ्लाइट 6E-6383 दिल्ली से पटना जा रही थी. फ्लाइट के टेक ऑफ के बाद तीन यात्रियों ने हंगामा कर दिया. घटना बीते रविवार की है. पुलिस जांच में जुटी है.

Indigo Molestation Case: इंडिगो फ्लाइट में एक एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. यह फ्लाइट दिल्ली से पटना जा रही थी. छेड़खानी का आरोप तीन यात्रियों पर लगा है. सभी आरोपी बिहार से हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि तीनों यात्रियों ने शराब के नशे में धुत्त होकर इस घटना को अंजाम दिया. घटना रविवार की बताई जा रही है. 

तीनों यात्रियों पर फ्लाइट के पायलट के साथ बदसलूकी का भी आरोप है. नशे में उन्हें पायलट के साथ मारपीट भी की. तीनों अपने आप को बिहार में सत्ताधारी पार्टी के एक राष्ट्रीय अध्यक्ष का करीबी बता रहे थे. सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आई है कि शुरुआती जांच में विमान में हंगामे की खबरें सच नहीं है. 

इंडिगो की फ्लाइट 6E-6383 में घटना

सभी आरोपी शराब के नशे में धुत्त होकर इंडिगो की फ्लाइट 6E-6383 पर सवार हुए थे. फ्लाइट पटना में रात के 10 बजे लैंड हुई थी. तीनों आरोपियों के नाम नितिन, रोहित और पिंटू है. पटना में फ्लाइट लैंड होते ही एयरपोर्ट के अंदर ही नितिन और रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है. सीआईएसएफ ने दोनों को पकड़कर एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया है. वहीं पिंटू मौके से फरार हो गया है. नितिन और रोहित का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया है. टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि की गई है. तीनों आरोपी बिहार के वैशाली के रहने वाले है. 

आरोपियों ने अचानक शुरू किया था हंगामा

इस घटना के बारे में पुलिस को इंडिगो द्वारा लिखित शिकायत मिली है. इंडिगो के अधिकारियों से एयरपोर्ट थाने की पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. अभी तक की जानकारी के अनुसार जैसे ही फ्लाइट ने टेक ऑफ लिया तीनो आरोपियों ने फ्लाइट में अचानक से हंगामा शुरू कर दिया था. जब एयर होस्टेस उन्हें समझाने के लिए उनके पास गई तो तीनों यात्रियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. तीनों यात्रियों ने फ्लाइट के पायलट के साथ भी हाथा-पाई की है. फ्लाइट के पायलट ने फोन करके संबंधित अधिकारियों को इस पूरी घटना की जानकारी दी थी. 

पुलिस को पिंटू की तलाश  

घटना में शामिल तीसरा आरोपी पिंटू फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. पुलिस अधिकारियों का ऐसा कहना है कि घटना की पूरी जानकारी इकठ्ठा की जा रही है. फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्रियों से भी पूछताछ की जाएगी. पुलिस ने पायलट से भी सारी जानकारी ली है. पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Air India Urine Case: 'भाई, मैं मुसीबत में हूं', फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने के बाद आरोपी ने क्यों कहा ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skyroot Aerospace Vikram-1: भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget