एक्सप्लोरर

Air Strike: वायुसेना चीफ ने कहा, ‘ऑपरेशन अभी जारी है’ मोदी भी बोले- आतंक के खिलाफ ये आखिरी कार्रवाई नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार लोग अगर पाताल में भी छिपे होंगे तो वह उन्हें खोज निकालेंगे.

नई दिल्ली: आतंकवाद को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अभी कम नहीं हुआ है. भारतीय वायुसेना के चीफ बीएस धनोआ ने कल 20 मिनट लंबी प्रेस कांफ्रेंस में साफ कर दिया कि आतंक के खिलाफ सेना का ऑपरेशन अभी जारी है. वहीं शाम होते-होते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बड़ा बयान दे दिया. गुजरात में अहमदाबाद के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना की तरफ से की गई एयर स्ट्राईक का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान में आतंक के खिलाफ ये आखिरी कार्रवाई नहीं है.

वायुसेना चीफ ने क्या कहा था?

कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में वायुसेना के चीफ बीएस धनोआ ने कहा था, ‘’I will not comment on the ongoing operation, its still ongoing.’’ उनका मतलब साफ था कि पाकिस्तान में पनप रहे आतंक के खिलाफ वायुसेना का ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है. ऑपरेशन अभी जारी है.’’ यानी पाकिस्तान ये न सोचे कि भारत हाथ बांधकर बैठ गया है और पुराने सभी जख्म भूल गया है.

भारत की इस तरह की आखिरी कार्रवाई नहीं- पीएम मोदी

वहीं, पीएम मोदी ने भी संकेत दिया कि पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक पड़ोसी देश से पनप रहे आतंकवाद के खिलाफ भारत की इस तरह की आखिरी कार्रवाई नहीं है. मोदी ने कहा कि भारत में आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार लोग अगर पाताल में भी छिपे होंगे तो वह उन्हें खोज निकालेंगे.

पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर 26 फरवरी को भारत के हवाई हमले का परोक्ष जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘अगर एक काम पूरा हो जाता है, तो हमारी सरकार सोती नहीं है, बल्कि दूसरे काम के लिए तैयार रहती है.’’  उन्होंने कहा, ‘‘बड़े और कठोर फैसले लेने हुए तो हम पीछे नहीं रहेंगे.’’

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने कहा- आतंकियों को पाताल से भी खोज निकालूंगा, देश के दुश्मनों को घर में घुसकर मारूंगा पुलवामा हमले के बाद वायुसेना को मिल चुके थे एयर स्ट्राइक करने के संकेत- सूत्र एयर फोर्स ने मार गिराया पाकिस्तान का मानव रहित विमान, भारतीय सीमा में घुसा था लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को जीत का पूरा भरोसा, कहा- ‘चिंता न करें 2019 के बाद भी रहूंगा’ वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget