एक्सप्लोरर

Godhra Nagar Palika Election 2021: ओवैसी की पार्टी ने बीजेपी का खेल बिगाड़ा, सबसे ज्यादा सीटें जीतकर भी सत्ता से हुई बाहर

Godhra Nagar Palika Election 2021: गुजरात की गोधरा नगर पालिका में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. लेकिन समर्थन हासिल न कर पाने की वजह से पार्टी को AIMIM से हार का सामना करना पड़ा है. AIMIM को 7 सीट जीतकर भी 24 सदस्यों का बहुमत हासिल कर लिया.

अहमदाबाद: गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है. लेकिन गोधरा नगर पालिका सीट पर ओवैसी की पार्टी AIMIM ने कब्जा कर लिया. यहां ओवैसी ने बीजेपी को सत्ता में लौटने से रोक दिया. गोधरा वही जगह है जहां साल 2002 में 59 कारसेवकों की ट्रेन में आग लगने से मौत हो गई थी. इस घटना के बाद गुजरात में दंगे भड़क उठे थे.

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन) ने निर्दलीय नगर सेवकों की मदद से ये जीत हासिल की है. 44 सीटों वाली गोधरा नगर पालिका में एआईएमआईएम ने 8 सीटों पर चुनाव लड़ा था. इनमें से 7 सीटों पर जीत हासिल कर ली. लेकिन 17 निर्दलीय नगर सेवकों के समर्थन से एआईएमआईएम ने अब गोधरा नगर पालिका पर कब्जा कर लिया. एआईएमआईएम को समर्थन देने वाले 17 निर्दलीय में से 5 हिंदू नगर सेवक हैं.

गोधरा नगर पालिका में बहुमत हासिल करने के लिए कुल 23 नगर सेवकों की जरूरत होती है. लेकिन ओवैसी की पार्टी को अब 24 सदस्यों का बहुमत मिल गया है. इस नगर पालिका में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 18 सीटें जीती हैं. लेकिन बीजेपी प्राप्त समर्थन हासिल नहीं कर सकी. अब बीजेपी अपने 18 पार्षदों के साथ विपक्ष में बैठेगी.

पहली बार ओवैसी की पार्टी की दावेदारी स्थानीय निकाय चुनाव के जरिए ओवैसी की पार्टी ने पहली बार गुजरात की राजनीति में कदम रखा है. पहली बार एआईएमआईएम ने गोधरा, मोदासा और भरूच नगर पालिकाओं में अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे. पहली बार के हिसाब से ये बड़ी जीत है. मोदासा सिविक बॉडी सीट पर भी ओवैसी की पार्टी के 9 सदस्यों ने जीत हासिल की है.

बता दें, गुजरात में 28 फरवरी को नगरपालिकाओं, जिला और तहसील पंचायतों के लिए स्थानीय निकाय चुनावों में करीब 64 फीसदी मतदान हुआ था. नगर पालिकाओं में 8,473 सीटों के लिए मतदान हुआ था, जबकि जिला पंचायतों के लिए 980 और तालुका पंचायतों के लिए 4,773 सीटों के लिए कुल 36,008 बूथों पर मतदान हुआ था. वोटों की गिनती 2 मार्च को हुई थी.

ये भी पढ़ें-

19 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा गोधरा कांड का मुख्य आरोपी, 2002 से चल रहा था फरार

एंटीलिया केस: शिवसेना ने सामना में NIA की जांच पर उठाए सवाल, पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का किया बचाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget