एक्सप्लोरर

'इबादतगाहों को छीनने की साजिश', ओवैसी के बयान पर बीजेपी हमलावर, पूछा- हैदराबाद में मस्जिदें ध्वस्त करने पर क्यों कुछ नहीं बोले?

AIMIM Chief: हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि जिस मस्जिद में 500 सालों से कुरान की तिलावत हो रही थी, वो जगह अब उनके हाथों में नहीं है.

Asaduddin Owaisi News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम युवाओं से केंद्र सरकार के जरिए की जा रही गतिविधियों से सावधान रहने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि देशभर की मस्जिदें भरी हुई होनी चाहिए. ओवैसी के इस बयान के बाद बीजेपी उन पर हमलावर हो गई है. ओवैसी का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, असदुद्दीन ओवैसी ने बाबरी मस्जिद का हवाला देते हुए कहा कि जिस जगह पर 500 सालों से कुरान की तिलावत हो रही थी, वो जगह अब उनके हाथों में नहीं है. सोमवार (1 जनवरी) को भवानी नगर में एक कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने कहा, 'युवा लोगों मैं आप लोगों को बता रहा हूं, हमने अपनी मस्जिद गंवा दी और आप देख रहे हैं कि क्या हो रहा है. क्या आपके दिलों में दर्द नहीं है?'

मस्जिदों के खिलाफ चल रही साजिश: ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'वो जगह जहां हमने बैठकर 500 सालों तक बैठकर कुरान की तिलावत की, आज वो हमारे हाथों में नहीं है. युवा लोगों क्या आपको नहीं दिख रहा कि तीन-चार और मस्जिदों को लेकर साजिश हो रही है, जिसमें दिल्ली की सुनहरी मस्जिद भी शामिल है? सालों की मेहनत के बाद आज हमने अपना मुकाम हासिल किया है. आपको इन बातों पर ध्यान देना होगा.' एआईएमआईएम चीफ ने युवा मुस्लिमों को एकजुट और अलर्ट रहने को कहा. 

ओवैसी ने कहा, 'अपने सपोर्ट और ताकत को बनाए रखें. अपनी मस्जिदों को आबाद रखें. ऐसा हो सकता है कि ये मस्जिदें हमसे छीन ली जाएं. मुझे उम्मीद है कि आज का युवा, जो कल का बूढ़ा व्यक्ति होगा. वो खुद को आगे रखेगा और इस बारे में गंभीरता से सोचेगा कि वह अपनी, अपने परिवार, अपने शहर और अपने पड़ोस की मदद कैसे कर सकता है. एकता एक शक्ति है, एकता एक वरदान है.'

बीजेपी हुई हमलावर

हैदराबाद सांसद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि ओवैसी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं. मालवीय ने कहा, '2020 में, सचिवालय के निर्माण के लिए हैदराबाद में दो मस्जिदों, मस्जिद-ए-मोहम्मदी और मस्जिद-ए-हाशमी को ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन शहर से सांसद ओवैसी ने एक शब्द भी नहीं कहा.' मालवीय ने सवाल किया कि तब ओवैसी ने सवाल क्यों नहीं उठाया. 

यह भी पढ़ें: सुनहरी मस्जिद को हटाने के प्रस्ताव को लेकर सरकार पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी, '...आखिर इतनी नफरत मुसलमानों से क्यों है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए 12 यात्री
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए 12 यात्री
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget