एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव के गढ़ में ओवैसी ने कहा- ये डर ही हमारी जीत है

यूपी में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं. लेकिन असदुद्दीन ओवैसी यहां बिहार चुनाव का जिताऊ फ़ार्मूला फिर से आज़माने की तैयारी में हैं. बिहार में उन्होंने छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया. नतीजों ने सबको हैरान कर दिया. ओवैसी की पार्टी को सीमांचल इलाक़े में ही 5 सीटें मिल गईं.

नई दिल्ली: असदुद्दीन ओवैसी यूपी के दौरे पर आए. सिर्फ़ आठ घंटे रहे. लेकिन उनके इस दौरे ने राजनैतिक कैंप में खलबली मचा दी है. जैसे ठहरे हुए पानी में किसी ने पत्थर मार दिया है. मुस्लिम वोटरों पर नज़र रखने वाली पार्टियां अपने नफ़ा नुक़सान का आकलन करने लगी हैं. सोची समझी रणनीति के हिसाब से ओवैसी ने वाराणसी से आज़मगढ़ की यात्रा की. उन्होंने कहीं कोई भाषण भी नहीं दिया. लेकिन पॉलिटिकल मैसेज देने में कामयाब रहे. भारी भीड़ के कारण उन्हें, जिस मदरसे में जाना था, वहां नहीं गए.

वाराणसी एयरपोर्ट पर असदुद्दीन ओवैसी की अगवानी के लिए समर्थकों की भीड़ जमा हो गई. सुखदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी उनके साथ थे. जौनपुर रवाना होने से पहले उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि लॉ एंड आर्डर के नाम पर अखिलेश ने उन्हें आज़मगढ़ नहीं जाने दिया. इतना कह कर वे जौनपुर के लिए रवाना हो गए. रास्ते में कई जगहों पर लोगों ने उनकी गाड़ी रोकी. उनका स्वागत किया. ओवैसी कभी नमस्कार तो कभी आदाब करते रहे. यूपी के पूर्वांचल की उनकी ये पहली यात्रा थी. जिस समय वे जौनपुर में थे, उसी वक्त अखिलेश यादव भी उसी शहर में थे. जौनपुर से निकल कर ओवैसी पहुंच गए अखिलेश के संसदीय क्षेत्र आज़मगढ़. वहां से उनके पिता मुलायम सिंह यादव पिछली बार सांसद चुने गए थे. आज़मगढ़ मुस्लिमों का गढ़ माना जाता है. यहां के मूड से ही पूर्वी यूपी का मुस्लिम समाज भी चुनावी मूड बनाता है.

यूपी में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं. लेकिन असदुद्दीन ओवैसी यहां बिहार चुनाव का जिताऊ फ़ार्मूला फिर से आज़माने की तैयारी में हैं. बिहार में उन्होंने छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया. नतीजों ने सबको हैरान कर दिया. ओवैसी की पार्टी को सीमांचल इलाक़े में ही 5 सीटें मिल गईं. वे यूपी में भी ओम प्रकाश राजभर, बाबू सिंह कुशवाह जैसे नेताओं की छोटी छोटी पार्टियों के साथ मोर्चा बना रहे हैं. राजभर और कुशवाह जैसी पिछड़ी जातियों में इन दोनों नेताओं का अपना वोट बैंक है. ओवैसी को बस तलाश अपनी पार्टी के लिए कुछ मज़बूत चेहरों की है. फिर तो वे कई सीटों पर बड़ा उलट फेर कर सकते हैं. बिहार में उन्हें अख़्तरुल ईमान जैसे नेता का साथ मिल गया था. आज़मगढ़ में ओवैसी ने कहा कि जिन्हें जो कहना है कहें, लेकिन हम यहां पूरी मज़बूती से लड़ना चाहते हैं. हमें बीजेपी की बी टीम कहने वाले हमसे डर गए हैं. ये डर ही हमारी जीत है.

ये भी पढ़ें:

SC Stay on Farm Laws 2020: सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानून पर रोक लगाई, चार सदस्यों की एक कमेटी बनाई 

India-China Standoff: सेना प्रमुख का एलान, पूर्वी लद्दाख ही नहीं, LAC पर किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget