एक्सप्लोरर

Exclusive: योगी सरकार की 'जनसंख्या नियंत्रण पॉलिसी' पर भड़के ओवैसी, जानें क्या कुछ कहा?

Asaduddin Owaisi Exclusive: ओवैसी ने कहा कि यूपी की सरकार जनसंख्या पॉलिसी के ऊपर लॉ कमिशन ने अपना एक पेपर दिया और राय मांगी है. हमारी पार्टी भी भी राय लॉ कमिशन और यूपी सरकार को भेजेगी.

Asaduddin Owaisi Exclusive: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर गए एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य की योगी सरकार की तरफ से प्रस्तावित 'जनसंख्या नियंत्रण पॉलिसी' को केन्द्र सरकार के खिलाफ फैसला करार दिया. उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार दिसंबर 2020 में सुप्रीम कोर्ट में  दिए अपने हलफनामे में यह बता चुकी है कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव यह बताता है कि इससे 'जनसांख्यिकीय विकृति' पैदा हो जाएगी. एबीपी न्यूज़ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए ओवैसी ने सवाल किया कि ऐसे में कैसे योगी सरकार खुद मोदी सरकार के खिलाफ जाएगी.

महिलाओं का बढ़ेगा अबॉर्शन

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा अगर यह पॉलिसी लाई जाती है तो इससे महिलाओं का बड़ा नुकसान होगा क्योंकि बच्चे पैदा न करने की सूरत में महिलाओं को अबॉर्शन कराना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि यूपी की सरकार जनसंख्या पॉलिसी के ऊपर लॉ कमिशन ने अपना एक पेपर दिया है और राय मांगी है. हमारी पार्टी की तरफ से भी उस राय को लिखकर लॉ कमिशन और यूपी सरकार में भिजवाएंगे.

एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि हमारा मानना है ये कि पीएफआर रेट, अगर 2000 की पॉपुलेशन पॉलिसी को देखेंगे तो बिना किसी पॉलिसी के 3.2 से घटकर 2018 में 2.2 पर आ गया. ये कैसे आया? दूसरी बात ये कि मोदी सरकार ने दिसंबर 2020 में सुप्रीम कोर्ट को हलफनामे में कहा कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव यह जाहिर करता है कि किसी तरह की जबरदस्ती से जनसांख्यिकीय विकृति पैदा हो जाएगी.

आर्टिकल 21 का है उल्लंघन

उन्होंने कहा कि जब मोदी सरकार नहीं मानने को तैयार है तो ये बात समझ में नहीं आ रही है कि मोदी सरकार के खिलाफ योगी सरकार कैसे जा रही है. तीसरी बात ये है कि आर्टिकल 21 के पूरी तरह से यह खिलाफ है. यह प्रस्ताव सुप्रीम के संवैधानिक बैंच के फैसले के खिलाफ है. इससे यूपी के महिलाओं के खिलाफ बहुत बड़ा नुकसान होगा.

उन्होंने कहा कि नेशनल पॉलिसी में हमने कहा कि शादी इस उम्र में कीजिए., एक बच्चे के बाद गैप दीजिए. उसके बाद हमने शिक्षा का इंतजाम किया. योगी सरकार पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने रूरल यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था को बदहाल करार दिया.

ये भी पढ़ें: बंगाल हिंसा पर NHRC कमेटी की रिपोर्ट से बौखलाईं ममता बनर्जी, बोलीं- उन्नाव से हाथरस तक कई घटनाएं, क्यों नहीं भेजा आयोग?

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
ओशिवारा फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने KRK को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
मुंबई पुलिस ने केआरके को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड

वीडियोज

J&K Weather Update: Jammu-Kashmir में भारी बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद | Snowfall
Weather Update: बर्फीली हवाओं से कांपा Delhi-NCR, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी! | Winter | Snowfall
Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
ओशिवारा फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने KRK को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
मुंबई पुलिस ने केआरके को किया गिरफ्तार, एक्टर ने कबूला जुर्म
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
प्लेटफॉर्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन का इंजन क्यों चलता रहता है, क्या इससे ईंधन बर्बाद नहीं होता या कुछ और है वजह?
प्लेटफॉर्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन का इंजन क्यों चलता रहता है, क्या इससे ईंधन बर्बाद नहीं होता या कुछ और है वजह?
Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर घर और ऑफिस सजाने के लिए ये हैं 6 खूबसूरत तिरंगा रंगोली डिजाइन
77वें गणतंत्र दिवस पर घर और ऑफिस सजाने के लिए ये हैं 6 खूबसूरत तिरंगा रंगोली डिजाइन
Embed widget