एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: खुद पर हुए हमले पर बोले असदुद्दीन ओवैसी- कोई पत्थर से ना मारे मेरे दीवाने को

Asaduddin Owaisi Exclusive: असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात चुनाव को लेकर बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि यह कभी उनसे वफा नहीं करेंगे. हमेशा जफ़ा करते आए हैं, जफ़ा ही करेंगे.

Asaduddin Owaisi on Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के लिए एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) लगातार अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. इसी बीच ओवैसी ने एबीपी न्यूज (ABP News) से खास बातचीत की. उन्होंने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा. साथ ही बीजेपी की तरफ से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर में पसमांदा मुसलमान (Pasmanda Muslim) सम्मेलन पर भी बरसे. 

असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि यह कभी उनसे वफा नहीं करेंगे. हमेशा जफ़ा करते आए हैं. जफ़ा ही करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि पसमांदा मुसलमानों से मोदी को बहुत मोहब्बत है तो सुप्रीम कोर्ट में आपने (बीजेपी) क्या लिखा है. ओवैसी ने कहा, "दलित ईसाई और दलित मुसलमानों के बारे में बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि पसमांदा मुसलमान फॉरेन ओरिजिन हैं." उन्होंने कहा कि आप (बीजेपी) तो उनको भारत का मानते नहीं है. आप तो उनको (पसमांदा) कह रहे हैं कि दलित स्टेटस नहीं मिल सकता. 

कास्ट पर क्या बोले ओवैसी?
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हम कहते हैं कि पसमांदा मुसलमान भारत के हैं और भारत के रहेंगे." उन्होंने कास्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. ओवैसी ने कहा कि बीजेपी कहती है कि मुसलमानों में कास्ट नहीं है. फिर बुद्धिस्म और ईखईस्म में कहां कास्ट है. कास्ट तो भारत में रियल्टी है. उन्होंने कहा कि अगर आप अखबार खोलेंगे मैट्रिमोलियन का तो उसमें लिखा आएगा. ये इससे शादी करेंगे. ये जाति के लिए इस जाति का वर-वधू चाहिए. ओवैसी ने कहा कि ये (बीजेपी) लोग पसमांदा मुसलमान से झूठी मोहब्बत कर रहे हैं.

'हम घोषणा पत्र जारी नहीं करते'
वहीं, गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) में पार्टी (AIMIM) की तरफ से कोई घोषणा पत्र नहीं जारी किए जाने के सवाल पर ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि हम घोषणा पत्र कभी नहीं लाते हैं. घोषणा पत्र जनता को धोखा देने के लिए किया जाता है. उन्होंने आगे कहा कि इसी गुजरात (Gujarat) में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा था कि सबके बैंक खातों में 15 लाख आएंगे, कहां आए किसी के खाते में पैसे. जनता विकास चाहती है.

यह भी पढ़ेंः

ABP C-Voter Survey: पीएम मोदी को सीधा टार्गेट करने से विपक्ष को होगा उल्टा नुकसान? सर्वे में लोगों ने किया खुलासा

ABP News C-Voter Survey: क्या ओवैसी का गुजरात के मुस्लिम वोटरों में प्रभाव है? लोगों ने दिए हैरान करने वाले जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी
ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget