एक्सप्लोरर

मुर्शिदाबाद हिंसा पर असदुद्दीन ओवैसी का पहला रिएक्शन, बोले- मैं बंगाल सरकार का प्रवक्ता नहीं

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बंगाल सरकार कई बेहतर लोग हैं, जो इस सवाल का जवाब दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र-यूपी में बुलडोजर एक्शन पर बात नहीं की जाती है.

पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है. मुर्शिदाबाद, 24 परगना, मालदा और हुगली जिलों में हिंसा के बाद अब तक 150 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. मुर्शिदाबाद हिंसा पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया सामने आई है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर बयान देने के सवाल पर कहा कि मैं पश्चिम बंगाल सरकार का प्रवक्ता नहीं हूं.

असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार (13 अप्रैल,2025) को कहा कि बंगाल सरकार कई बेहतर लोग हैं, जो इस सवाल का जवाब दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बुलडोजर एक्शन पर बात नहीं की जाती है. भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच हुआ तो नारा लगाने की बात कह कर 14 साल के बच्चे के घर पर बुलडोजर चलवा दिया गया. उन्होंने कहा कि हिंसा की हम निंदा करते रहे हैं और करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन शांति के साथ होना चाहिए.

'वक्फ कानून पर फिर से गौर करें पीएम मोदी'

AIMIM चीफ ने नए वक्फ कानून को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी से अपील करते हैं, इस वक्फ कानून पर फिर से गौर कीजिए. उन्होंने कहा कि पीएम एक ऐसा कानून बना रहे हैं, जो संविधान के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि पीएम अपनी विचारधारा को देश पर थोप रहे हैं. असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी को सलाह देते हुए कहा कि आपकी विचारधारा भारतीय राष्ट्रवाद और संविधान होना चाहिए.

हिंसाग्रस्त इलाकों में केंद्रीय बल तैनात

उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जो चीज हिंदुओं और सिखों के अच्छी है, उसे मुसलमानों के लिए खराब कैसे कहा जा सकता है? पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ भड़की हिंसा के बाद बीजेपी लगातार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर ले रही है. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर कर हिंसाग्रस्त इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती किए जाने की मांग की थी. इस याचिका पर हाई कोर्ट ने केंद्रीय बलों की तैनाती को मंजूरी दे दी थी.

ममता बनर्जी बोलीं- 'बंगाल में नहीं लागू होगा कानून तो दंगा क्यों'

केंद्र सरकार की ओर से पश्चिम बंगाल में पैरामिलिट्री फोर्स की 5 कंपनियों को हिंसाग्रस्त इलाकों में तैनात किया गया है. बीएसएफ के 300 जवान पहले से ही वहां तैनात हैं. मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद ममता बनर्जी ने सभी धर्म के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि ये कानून केंद्र सरकार ने बनाया है तो इस पर जवाब केंद्र सरकार को देना होगा. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में नया वक्फ कानून लागू नहीं होगा तो दंगा किस बात पर हो रहा है? 

ये भी पढ़ें:

'मुर्शिदाबाद में कट्टरपंथियों से बच कर भागे 400 से ज्यादा हिंदू', वक्फ कानून पर भड़की हिंसा को लेकर बोले सुवेंदु अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget