एक्सप्लोरर

अमित शाह के हिंदी वाले बयान पर राजनीतिक दलों ने दी तीखी प्रतिक्रिया, AIADMK ने कहा- विचार वापस लें

एआईएडीएमके के नेता ने कहा कि अगर केंद्र सरकार हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाने की दिशा में एकतरफा कदम उठाती है तो उसे तमिलनाडु बंगाल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कोई समर्थन नहीं मिलेगा.

चेन्नईः तमिलनाडु के राजनीतिक दलों ने हिंदी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया दी है. अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) ने जहां हिंदी को थोपने को लेकर आगाह किया. पार्टी ने अमित शाह से मांग की वह हिंदी को लेकर अपने यह विचार वापस लें. एआईएडीएमके के नेता ने कहा कि अगर केंद्र सरकार हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाने की दिशा में एकतरफा कदम उठाती है तो उसे तमिलनाडु बंगाल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कोई समर्थन नहीं मिलेगा.

इससे पहले अमित शाह ने हिंदी दिवस के मौके पर कहा कि हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है जो एक आम भाषा के रूप में देश को एकजुट कर सकती है. एआईएडीएमके के नेता और तमिलनाडु के संस्कृति मंत्री के पांडियाराजन ने कहा, "यदि केंद्र हिंदी को एकतरफा लागू करता है, तो उसे न केवल तमिलनाडु में बल्कि बंगाल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी (प्रतिकूल) प्रतिक्रिया मिलेगी और कोई समर्थन नहीं मिलेगा."

स्टालिन ने कहा कि बहुलवाद भारत की सबसे बड़ी ताकत है और विविधता में एकता देश की सांस्कृतिक पहचान है. उन्होंने आरोप लगाया केंद्र में सत्ता संभालने के बाद से ही बीजेपी सरकार इस तरह पहचान को 'मिटाने' वाले कदम उठा रही है.

एमडीएमके प्रमुख वाइको ने कहा कि अगर भारत को अकेले हिंदी का देश बनना है, तो केवल हिंदी भाषी राज्य इसका हिस्सा होंगे, न कि तमिलनाडु और पूर्वोत्तर जैसे कई अन्य क्षेत्र.

पीएमके के संस्थापक नेता एस रामदास ने शाह की टिप्पणी को गलत बताया और कहा कि हिंदी को "थोपा नहीं जाना चाहिए." गौरतलब है कि पीएमके और बीजेपी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक गठबंधन का हिस्सा थे.

हिंदी को लेकर बोले DMK प्रमुख स्टालिन, अमित शाह का विचार भारत की अखंडता के लिए दर्दनाक

हिंदी दिवस: ओवैसी बोले- हिंदी सभी भारतीयों की मातृभाषा नहीं, देश हिंदी, हिंदू और हिंदुत्व से बड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget