एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में बीजेपी और AIADMK गठबंधन में दरार, अन्नामलाई के बयान से नाराज NDA की अहम सहयोगी

Tamil Nadu Politics: सी. एन. अन्नादुरई को लेकर तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के. अन्नामलाई के बयान से AIADMK नाराज है. पार्टी ने कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

AIADMK BJP Alliance: अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच तनातनी और बढ़ गई है. सोमवार (18 सितंबर) को AIADMK के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उसका बीजेपी के साथ कोई गठबंधन नहीं है और चुनावी समझौते पर कोई भी निर्णय केवल चुनाव के दौरान ही तय किया जाएगा.

वरिष्ठ नेता डी. जयकुमार ने द्रविड़ नेता सी. एन. अन्नादुरई की आलोचना के लिए बीजेपी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता दिवंगत मुख्यमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. अन्नामलाई ने दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता सहित AIADMK नेताओं के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी की थी.

बीजेपी क्या बोली?
के पलानीस्वामी की पार्टी एआईएडीएमके के बयान पर तमिलनाडु बीजेपी के उपाध्यक्ष नारायण तिरुपति ने कहा कि वो सही कह रहे हैं. यहां कोई गठबंधन नहीं है. गठबंधन हमेशा दोतरफा होता है.

AIADMK ने क्या कुछ कहा?
पूर्व मंत्री ने बीजेपी और इसकी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘अन्नामलाई अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन नहीं चाहते हैं, हालांकि बीजेपी कार्यकर्ता ऐसा चाहते हैं. क्या हमें अपने नेताओं की आलोचना बर्दाश्त करनी चाहिए. बीजेपी यहां कदम नहीं रख सकती. आपको अपना वोट बैंक पता है. आप हमारी वजह से जाने जाते हैं.’’

जयकुमार ने कहा, ‘‘हम अब अपने और (नेताओं की आलोचना) बर्दाश्त नहीं कर सकते. जहां तक गठबंधन की बात है तो ऐसा नहीं है. भाजपा अन्नाद्रमुक के साथ नहीं है. इस संबंध में फैसला केवल चुनाव के दौरान ही हो सकता है. यह हमारा रुख है.’’

यह पूछे जाने पर कि क्या यह उनकी निजी राय है, जयकुमार ने कहा, ‘‘क्या मैंने कभी आपसे उस हैसियत से बात की है? मैं केवल वही बात करता हूं जो पार्टी तय करती है.’’

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में खरगे ने लगाई टीएस सिंह देव को फटकार, फिर डिप्टी सीएम ने कहा, 'सॉरी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget