एक्सप्लोरर

सुबह 10.30 बजे से अहमदाबाद में नेतन्याहू के साथ रोड शो करेंगे पीएम मोदी

मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे ने भी पिछले साल सितंबर में यहां रोड शो किया था. 2014 में शी चिनफिंग अपनी पत्नी को साबरमती रिवरफ्रंट दिखाने ले गए थे.

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने गृहराज्य गुजरात में इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू की मेजबानी करेंगे. नेतन्याहू आज जब यहां मोदी के साथ पहुंचेंगे तो गुजरात में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा. दोनों नेता एक रोड शो करेंगे. यह रोड शो शहर के एयरपोर्ट से शुरू होकर साबरमती आश्रम पर खत्म होगा. सड़क किनारे तैयार किये गए हैं 50 मंच रोड शो की दूरी लगभग आठ किमी है. पूरे रास्ते में सड़क किनारे लगभग 50 मंच तैयार किये गए हैं. विभिन्न राज्यों और जातीय समूहों की मंडलियां अतिथियों का स्वागत करने के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगी. भारतीय यहूदी लोग भी दोनों नेताओं का स्वागत करेंगे. शहर और खासतौर पर एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम तक के रास्ते को नेतन्याहू के साथ उनकी पत्नी सारा का स्वागत करने के लिये सजाया गया है. साबरमती आश्रम भी जाएंगे बेंजामिन नेतन्याहू  दोनों नेता दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी जाएंगे और इस तरह के एक अन्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे. दोनों नेताओं के बीच पिछले साल मोदी की इस्राइल यात्रा के दौरान दोस्ती हुई थी. मोदी इस्राइल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय पीएम हैं. वे साबरमती आश्रम भी जाएंगे. साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी लंबे समय तक रहे. पिछले साल मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे ने किया था रोड शो  मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे ने भी पिछले साल सितंबर में यहां रोड शो किया था. मोदी 2014 में शी चिनफिंग की भारत यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को साबरमती रिवरफ्रंट दिखाने ले गए थे. अनुमानित कार्यक्रम के अनुसार मोदी और नेतन्याहू आज यहां पहुंचने के बाद पहले साबरमती आश्रम जाएंगे.  'आई क्रिएट' जाएंगे मोदी और नेतन्याहू आश्रम से मोदी और नेतन्याहू 'आई क्रिएट' जाएंगे. यह शहर के पास बावला टाउन में स्वायत्त सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हैं. 'आई क्रिएट' को मोदी जब 2011 में राज्य के मुख्यमंत्री थे तो औपचारिक तौर पर शुरू किया गया था. यह संस्थान उदीयमान उद्यमियों को परामर्श देता है और स्टार्ट अप शुरू करने के लिये उनका मार्गदर्शन करता है. पीएम मोदी को एक विशेष उपहार भेंट करेंगे नेतन्याहू नेतन्याहू पीएम मोदी को एक विशेष उपहार भेंट करेंगे. नेतन्याहू अपने दोस्त मोदी को समुद्री पानी को पीने लायक बनाने वाली टेक्नोलॉजी से लैस एक जीप भेंट करेंगे. पिछले साल इस्राइल के ओल्गा बीच पर दोनों नेताओं ने इस जीप से यात्रा की और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुये साफ पानी पीया था. यह जीप दिल्ली पहुंच चुकी है और अब इसे गुजरात में भुज भेजा जा रहा है. जीप से समुद्री जल को साफ करने का प्रदर्शन किया जाएगा इस जीप से समुद्री जल को साफ करने का प्रदर्शन किया जाएगा. दोनों देशों के प्रधानमंत्री आज आईक्रिएट सेंटर से इसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देखेंगे. इस जीप की कीमत करीब 3,90,000 शेकल्ज या 1,11,000 डॉलर है. इसके बाद दोनों नेता साबरकांठा जिले के वदराड गांव जाएंगे. जहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एग्रीकल्चर का दौरा करेंगे. इसे इसराइल द्वारा स्थापित किया गया है. यहीं से दोनों नेता कच्छ में खजूर की खेती के लिए रिसर्च फैसिलिटी का रिमोट कंट्रोल के जरिये उद्घाटन करेंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
खाड़ी क्षेत्र में अब तक कितने भारतीयों की गई जान? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत सरकार ने दी जानकारी
खाड़ी क्षेत्र में कितने भारतीयों की गई जान? होर्मुज में तनाव के बीच सरकार का चौंकाने वाला आंकड़ा
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी और उमस से राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
Embed widget