एक्सप्लोरर

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से क्यों खफा हैं जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी?

जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर निशाना साधा है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने को देश का माहौल खराब करने वाला बताया है.

 नई दिल्ली: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के फैसले पर दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम ने आपत्ति जताई है. अहमद बुखारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने से मुल्क का माहौल खराब होगा. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले पूरे देश में खौफ और आशंका का माहौल था. लेकिन फैसला आने के बाद हिंदू मुसलमानों के बीच सद्भावना देखने को मिला. शाही इमाम ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के फैसले से राम मंदिर-बाबरी मस्जिद पर बहस तेज हो गई है. मुसलमानों का एक बड़ा वर्ग दुविधा में है. बुखारी के मुताबिक बोर्ड का ये कदम किसी भी तरह से मुनासिब नहीं है. इससे मुल्क में जो लोग शांति बहाल करने में जुटे हैं, उनको जबरदस्त धक्का पहुंचेगा. ‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अपने वादे से मुकर रहा है’ अहमद बुखारी ने मुस्लिम लॉ बोर्ड के वादे को याद दिलाते हुए कहा,” सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अन्य पक्षों के साथ बोर्ड यही कह रहा था कि कोर्ट का फैसला उसे स्वीकार होगा. लेकिन अब क्यों उस पर अपील दायर करने की बात कह रहा है.” अहमद बुखारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि विवादित जगह पर अगर बाबरी मस्जिद निर्माण की इजाजत मिल भी जाए तो क्या ये संभव है ? वर्तमान परिदृश्य में प्रधानमंत्री भी खड़े होकर मस्जिद निर्माण नहीं करा सकते. और अगर मस्जिद का निर्माण हो भी गया तो नमाज पढ़ने की कौन हिम्मत दिखाएगा ? बुखारी ने कहा कि देश के माहौल को देखते हुए मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का फैसला नुकसानदेह होगा. मुसलमानों को इससे फायदा पहुंचने वाला नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget