एक्सप्लोरर

BJP ने कार्यकर्ताओं से कहा- अयोध्या मामले पर संयम बरतें, Whatsapp फॉरवर्ड और ट्वीट करने से बचें

राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट से 17 नवंबर से पहले फैसला आने की संभावना है. इसको लेकर बीजेपी सजग है. सत्ताधारी पार्टी चाहती है कि मीडिया से और सार्वजनिक कार्यक्रमों में बोलते समय नेता और प्रवक्ता 'पार्टी लाइन' का पूरा ख्याल रखें.

नई दिल्ली: अयोध्या जमीन विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द आने की उम्मीद है. ऐसे में बीजेपी ने इस मामले को लेकर अपने कार्यकर्ताओं को आगाह किया है. बीजेपी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह राम मंदिर पर फैसला आने से पहले या बाद में भी सोशल मीडिया पर मुखर न हों. न वाट्सएप पर मैसेज फॉरवर्ड करें और न ही मुखर होकर ट्वीट करें.

कानून-व्यवस्था को लेकर खड़ी हो सकती है चुनौती- बीजेपी

बीजेपी मुख्यालय की तरफ से राज्यों की आईटी सेल इकाई को भी इस तरह की हिदायत जारी की गई है कि फैसला आने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को रुख देखकर ही कदम उठाएं. बीजेपी सूत्रों का कहना है कि मामला संवेदनशील है और इस मसले पर किसी भी तरह कानून-व्यवस्था को लेकर चुनौती खड़ी हुई तो फिर केंद्र और राज्य में पार्टी की ही सरकार होने के कारण जवाबदेही उसी की होगी.

RSS ने प्रचारकों से कहा, फैसला राम मंदिर के पक्ष में आने पर उत्सव मनाएं, ये शर्त लगाई

प्रवक्ता ऐसी कोई बात न कहें, जिससे भावनाएं भड़कें- बीजेपी

बीजेपी मुख्यालय पर प्रवक्ताओं और सोशल मीडिया टीम से जुड़े प्रमुख लोगों की सोमवार को हुई बैठक में यह बात कही गई. इस बैठक में पार्टी नेतृत्व के हवाले से कहा गया कि प्रवक्ता बयान देते समय संयम बरतें. कहा गया कि टीवी डिबेट में या सार्वजनिक रूप से प्रवक्ता ऐसी कोई बात न कहें, जिससे भावनाएं भड़कें.

बैठक में यह भी कहा गया कि अगर फैसला मंदिर के पक्ष में आता है, तब भी इसपर जश्न न मनाएं. इसे किसी की जीत-हार से न जोड़ें. इस मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बयान पर गौरकर ही कुछ बोलें. राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने यह बैठक ली.

 17 नवंबर से पहले फैसला आने की संभावना

राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट से 17 नवंबर से पहले फैसला आने की संभावना है. इसको लेकर बीजेपी सजग है. सत्ताधारी पार्टी चाहती है कि मीडिया से और सार्वजनिक कार्यक्रमों में बोलते समय नेता और प्रवक्ता 'पार्टी लाइन' का पूरा ख्याल रखें. वजह यह कि फैसले की घड़ी नजदीक होने के कारण यह संवेदनशील समय चल रहा है.

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली: आज दूसरे दिन सिर्फ ऑड नंबर की गाड़ियां चलेंगी, पहले दिन 233 लोगों के कटे चालान

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘वो इमरजेंसी भी इस इमरजेंसी से बेहतर थी’, जानें SC ने क्या-क्या टिप्पणियां की

मुंबई: फिर लगे आदित्य ठाकरे के समर्थन वाले पोस्टर, पवार बोले- आगे क्या होगा पता नहीं

'बाला' विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट को फिल्म की रिलीज से पहले दिया फैसला देने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल
Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल
'वहां उपद्रवी घुसे थे, सभी...', प्रदर्शकारियों पर पेलेट गन के इस्तेमाल पर बोला SC
'वहां उपद्रवी घुसे थे, सभी...', प्रदर्शकारियों पर पेलेट गन के इस्तेमाल पर बोला SC
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
सस्ता सोना स्कैम: हैदराबाद के बिजनेसमैन को 2 करोड़ का चूना, जानें पूरा मामला
सस्ता सोना स्कैम: हैदराबाद के बिजनेसमैन को 2 करोड़ का चूना, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget