एक्सप्लोरर

Agnipath Protest: सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन आगज़नी मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर रची थी साजिश

Agnipath Protest: पुलिस के मुताबिक आरोपी अवुला सुब्बा राव ने पहले सेना में नर्सिंग सहायक के रूप में काम किया और अब आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के नरसरावपेटा में साई रक्षा अकादमी चलाता है.

हैदराबाद: सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन (Secunderabad Railway Station) पर 17 जून को हुई आगज़नी की कथित तौर पर साजिश रचने वाले एक पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) को गिरफ्तार किया गया है. तेलंगाना (Telangana) रेलवे पुलिस (Railway Police) ने यह जानकारी दी.  केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना (Agnipath Recruitment Scheme) के खिलाफ आंदोलन हिंसा में तब्दील होने लगा था. 17 जून को यहां रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा कथित रूप से की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे.

पुलिस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, अवुला सुब्बा राव ने पहले सेना में नर्सिंग सहायक के रूप में काम किया है और अब आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के नरसरावपेटा में साई रक्षा अकादमी चलाता है. सुब्बा राव और उनके तीन साथियों को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

आरोपी ने युवाओं से लिया था तीन लाख रुपये का बांड
बयान में कहा गया कि आरोपी ने उसके संस्थान में कथित तौर पर सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं से तीन लाख रुपये का बांड लिया था. इसमें ये भी कहा गया कि केंद्र द्वारा अग्निपथ योजना की घोषणा और बाद में सेना में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा रद्द करने के बाद एक आकांक्षी युवक एआरओ (सेना भर्ती कार्यालय) में एक रैली निकालना चाहते थे.

बयान के अनुसार, सुब्बा राव और अन्य ने अलग-अलग व्हाट्सएप समूह बनाए और संदेश फैलाया कि सभी सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पहुंचें और योजना वापसी के लिए हिंसा का सहारा लें.

सुव्बा राव और अन्य अकादमियों को लग रहा था ये डर
बयान में आरोप लगाया गया है कि सुब्बा राव और अन्य अकादमियों (Academies) को अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के कार्यान्वयन के साथ व्यापार खोने का डर था. इसमें कहा गया है कि हिंसा का समर्थन करने वाले रक्षा अकादमी के अन्य निदेशकों की पहचान करने के लिए जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: 

China Covid-19 Update: शंघाई शहर से आई अच्छी खबर, महीनों बाद कोरोना का एक भी मामला नहीं आया सामने

Abortion Rights: अमेरिका में गर्भपात का संवैधानिक अधिकार खत्म वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ट्रंप ने सराहा, कहा- भगवान ने लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget